1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी में फूड स्टॉल पर शख्स को दिखी Maggi तो कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर कंपनी ने तुरंत किया रिएक्ट; जानिए क्या कहा

Video: शादी में फूड स्टॉल पर शख्स को दिखी Maggi तो कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर कंपनी ने तुरंत किया रिएक्ट; जानिए क्या कहा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 25, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 02:14 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में बारात में आया एक शख्स फूड स्टॉल पर मैगी दिखाते हुए दिखाई दे रहा है।

Maggi food stall at wedding, wedding food stall video, wedding, maggi, noodles, viral video - India TV Hindi
फूड स्टॉल पर मैगी दिखाता शख्स। Image Source : IG/@ALLBOUTAADI

Viral Video : भारतीय शादियों में भोजन सिर्फ पेट भरने का विकल्प नहीं, बल्कि उत्सव, परंपरा और प्रेम का जश्न है। मेहमान स्वादिष्ट और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, जैसे कि पारंपरिक क्षेत्रीय भोजन, लाइव स्टेशन और भव्य बुफे का आनंद लेते हैं। यही वजह है कि कई बार शादी में आए बाराती इस जश्न में इतना मशगूल हो जाते हैं नूडल्स और पास्ता जैसे फूड स्टॉल पर गुत्थमगुत्था भी कर बैठते हैं। खैर, इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें ऐसा तो कुछ नहीं है मगर उस वीडिसो में फूड स्टॉल पर एक शख्स को मैगी का काउंटर दिखाई दिया। इसके बाद शख्स ने ब्रांड से एक डिमांड की जिस पर उसकी प्रतिक्रिया आई और वीडियो वायरल हो गया।  

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @allboutaadi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या हर भारतीय शादी में मैगी का होना अनिवार्य होना चाहिए। यह चर्चा तब शुरू हुई जब आदित्य वर्मा ने शादी में मैगी के स्टॉल के चारों ओर बड़ी संख्या में मेहमान जमा होते देखे और अनोखी डिमांड की। वीडियो में वर्मा ने काउंटर पर मौजूद भीड़ को दिखाते हुए कहा कि वेडिंग प्लानर्स और कैटरर्स को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मैगी को हर शादी में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि मेहमानों को यह बहुत पसंद आ रही है।

ब्रांड और यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मामला तब और भी दिलचस्प हो गया जब मैगी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने भी इस चर्चा में शामिल होते हुए कहा कि वह इस विचार से सहमत है। एक यूजर ने कमेंट किया, "मैगी ही तो मेरा पहला प्यार है भाई।" एक अन्य यूजर्स ने टिप्पणी की, "कृपया इसे अनिवार्य कर दें।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "यह मेरी शादी में मौजूद था।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सेवईं और सूतफेनी में क्या अंतर है, खूब चटकारे लेकर खाते हैं फिर भी नहीं जानते लोग; क्या आपको पता है 

भारतीय ट्रेनों को चलने के लिए कितना डीजल चाहिए होता है, माइलेज सुनकर चौंकेंगे जरूर; सफर से पहले जान लें 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।