आज के इस दौर में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का तो इस्तेमाल करते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। आज के समय में तो बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया से कोई जुड़ा हुआ है और आप भी एक्टिव रहते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर वहां पर आप तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे और कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते होंगे जो आपका ध्यान बहुत खींच लेते होंगे और आपको बता दें कि ऐसे वीडियो वायरल भी होते हैं क्योंकि ये वीडियो हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक रेलवे स्टेशन पर शौचालय बना हुआ है जो दिव्यांगजनों के लिए है। मगर उस शौचायल को बनाने का कोई फायदा ही नहीं है क्योंकि उस पर ताला लगा हुआ है और उस पर लिखा है, 'दिव्यांग शौचालय की चाबी डिप्टी एस.एस. के पास है।' अब आप ही बताइए कि किसी दिव्यांग को शौचालय का इस्तेमाल करना होगा तो क्या वो पहले डिप्टी एस.एस. के पास चाबी लेने के लिए जाएगा और वीडियो में नजर आने वाला शख्स इसी सवाल को उठा रहा है जिसके कारण वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kanpur_ka_ghumakkad_launda नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही सवाल भाई का। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां के रेलवे वाले क्या फूंक कर बैठे हैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- डिप्टी एस.एस. छुट्टी पर चले गए तो क्या होगा। चौथे यूजर ने लिखा- एक दिन पहले बुक करना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जो देख नहीं सकता, वो कैसे पढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बहु के हाथ से बना मीठा खाकर ससुर ने दिया रिएक्शन, Video हो गया वायरल
दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video