1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहु के हाथ से बना मीठा खाकर ससुर ने दिया रिएक्शन, Video हो गया वायरल

बहु के हाथ से बना मीठा खाकर ससुर ने दिया रिएक्शन, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 06:44 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि बहू के हाथ से बना मीठा पहली बार खाने के बाद ससुर ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि ससुर ने क्या बोला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/UDGOTKASH

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है। कई सारे लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वहीं कई सारे लोग उन्हीं वीडियो को देखते हैं। अब आप चाहे वीडियो बनाने वाले हों या फिर वीडियो देखने के वाले हों, आप सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही होंगे। अब आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर कई सारे वायरल कंटेंट आपकी फीड पर आते भी होंगे और उन्हें आप देखते भी होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बहू हलवा बनाकर लाई है और अपने ससुर के सामने है। वहीं ससुर कैमरे में देखते हुए बोलता है, 'आज हमारी बहू ने पहली बार मीठा बनाया है। इसके चखते हैं और बताते हैं कि कैसा बना है।' एक चम्मच खाने के बाद बोलता है कि यह अच्छा नहीं है और यह सुनते ही बहु हंसने लगती है। तुरंत बाद ससुर बोलता है कि बहुत अच्छा है और बहु को सगुन देता है। इसी प्यारे पल की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर udgotkash नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया अंकल जी, अच्छा रिएक्शन है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल खुश कर दिया अंकल जी ने। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी शर्मा गईं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं एकदम रॉयल डिलीवरी, घोड़े पर ब्लिंकिट का बैग लटकाए जाते दिखे ताऊ, Video हुआ वायरल

दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।