1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चुराने के मामले में लोगों ने फूल भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग

चुराने के मामले में लोगों ने फूल भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:46 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे नोएडा के शिवालिक पार्क का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि लोग यह भी करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SURAJKRBAUDDH

हर किसी के हाथ होने का एक फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ गलत होते हुए दिखता या फिर कोई कुछ अच्छा करते हुए दिखता है तो लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब लोग अच्छा करते दिखते हैं तो उसकी जमकर तारीफ होती है और अगर कुछ ऐसा करते दिखते हैं जो गलत है तो फिर जमकर ट्रोलिंग भी होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर दिन, दोनों तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने के पीछे का कारण क्या है।

लोगों ने पार्क से चुराए सजावट के फूल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पार्क में सजावट किया गया है। पार्क में कोई प्रोग्राम रखा गया है और वो सुंदर लगे इसके लिए वहां फूलों से अच्छी सजावट की गई है लेकिन लोग से रहा नहीं गया और वो वहां लगे फूल चुराने लगे। वीडियो में नजर आता है कि लोग कुछ-कुछ फूल निकालकर अपने साथ ले जा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह देखा और इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने कहा कि, 'लोग सजावट देखने आ तो नहीं रहे हैं, खराब और कर रहे हैं। सभी लोग पढ़े लिखे ही लग रहे हैं।' वहीं एक और लड़की उन्हें टोकती है मगर किसी को फर्क नहीं पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SurajKrBauddh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सिविक सेंस महंगी चीज है, सस्ते लोगों के पास नहीं मिलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई इतना गंवार कैसे हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां के पढ़े लिखे हैं, इन्होंने मैथ और साइंस पढ़ लिया लेकिन इसका मतलब पढ़े-लिखे होना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये अनपढ़ है, पढ़े-लिखे नहीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो हद ही हो गई, नीचे गिरी साड़ी लाने के लिए बच्चे की जान को खतरे में डाला, देखें वायरल Video

-20 डिग्री तापमान में कुत्ते को कंबल दिया तो पिज्जा शॉप ने नौकरी से निकाला, विरोध होने पर दी यह सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।