सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और दिन में थोड़ा समय वहां बिताते भी होंगे। वहां आप कई सारे वीडियो देखते ही होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में वायरल वीडियो भी खूब आते होंगे। वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखती हैं या फिर पूरी तरह से हैरान करने वाली होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हैरान करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं वीडियो में क्या नजर आया।
महिला ने ऐसा क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े हैं। वहीं एक बच्चा उस फ्लैट के नीचे वाले फ्लैट की बालकनी में है। वो नीचे वाले फ्लैट पर कोई शायद रहता नहीं है। अब वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक महिला की साड़ी उस नीचे वाले फ्लैट में गिर गया था तो महिला ने एक साड़ी के सहारे अपने बच्चे को वहां उतारा और फिर उसे उसी साड़ी के सहारे ऊपर खींचा। वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब उस पूरे बिल्डिंग तो दिखाया तो समझ में आया कि वो 10वें फ्लोर पर रहते हैं जहां से उन्होंने बच्चे को नीचे उतारा था। अब सोचिए कि अगर साड़ी से हाथ फिसल जाए तो बच्चे का क्या होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और सारी जानकारी भी कैप्शन में दी गई है। जो एक जानकारी कैप्शन में मेल नहीं खाती है, वो मंजिल की है। कैप्शन में तीसरे और चौथे मंजिल की बात कही गई है लेकिन वीडियो में कुछ और ही दिखा जो हमने आपको ऊपर बताया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- साड़ी ज्यादा जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- नमूनों की कमी नहीं है देश में। तीसरे यूजर ने लिखा- एक मां का काम किसी भी कीमत पर बच्चे को बचाना होता है, ये बहुत डरावना है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हद है! बीच सड़क पर ही पेशाब करता हुआ नजर आया शख्स, Video हो रहा है जमकर वायरल
अखिलेश यादव से महिला ने कही ऐसी बात कि रातों-रात Viral हो गया VIDEO, इंटरनेट पर छा गईं 'भाभी जी'