1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है! बीच सड़क पर ही पेशाब करता हुआ नजर आया शख्स, Video हो रहा है जमकर वायरल

हद है! बीच सड़क पर ही पेशाब करता हुआ नजर आया शख्स, Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 10:39 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपके दिमाग में सबसे पहले 'Zero Civic Sense' आएगा। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोग कहीं भी कुछ गलत या फिर अच्छा देखते हैं तो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी हजारों-लाखों जनता तक जाते हैं और लोग वीडियो के मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और वहां खूब सारे वीडियो देखते होंगे। अभी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या दिख गया कि वो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

शख्स ने बीच सड़क पर किया पेशाब

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा दिख गया जो आपने अब तक नहीं देखा होगा क्योंकि ऐसा आमतौर पर कोई नहीं करता है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने अपनी गाड़ी रोकी हुई है और उससे उतरकर बीच सड़क पर ही पेशाब कर रहा है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं है कि लोग देख रहे हैं, ऐसे खुले में पेशाब करना गलत है, वहां महिलाएं भी हैं और वो पेशाब कर रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ड्राइवर ने भारी ट्रैफिक के बीच गाड़ी रोकी, बाहर निकलकर सबके सामने पेशाब किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे अकाउंट से भी खूब पोस्ट किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तुम्हें ड्राइवर कहां से लग रहा है, कुत्ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- जीरो सिविक सेंस। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में कुछ लोगों के पास बिल्कुल शर्म नहीं होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब कोई बहुत ज्यादा बीयर पीले और कंट्रोल नहीं कर पाए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अखिलेश यादव से महिला ने कही ऐसी बात कि रातों-रात Viral हो गया VIDEO, इंटरनेट पर छा गईं 'भाभी जी'

एक डॉलर में बिक गया था USSR के खिलाफ जंग छेड़ने वाला 'देश', आज नामोनिशान भी नहीं बचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।