1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील ने कई लोगों को पागल ही कर दिया है, वायरल Video देख आपको भी ऐसा ही लगेगा

रील ने कई लोगों को पागल ही कर दिया है, वायरल Video देख आपको भी ऐसा ही लगेगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 06:47 pm IST

रील बनाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ लोग ऐसी हरकतें करते हैं कि वो देखकर खुद को अजीब लगने लगता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MDTANVEER87

आज का दौर सोशल मीडिया का है और आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जिसके पास खुद का फोन तो है मगर वो सोशल मीडिया पर नहीं है। हर कोई सोशल मीडिया पर बैठा हुआ है। कई सारे लोग यहां रील्स देखते हैं तो बहुत सारे लोग रील्स बनाते हैं। अब रील्स बनाने में कोई दिक्कत नहीं है मगर कई लोग ऐसी हरकतें करते हुए वीडियो बनाते हैं कि वो देखकर खुद को अजीब लगने लगता है और मन में यही सवाल उठता है कि लोग रील के चक्कर में और क्या-क्या करेंगे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद आप ऐसी ही कुछ रिएक्ट करेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 23 सेकंड का है और उसे मेट्रो के अंदर बनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा गाना सुन रहा है और उस गाने पर बहुत ही अजीब डांस कर रहा है। वो आदमी जो कर रहा है, उसे डांस भी नहीं कहा जाना चाहिए। वो इधर से उधर भागकर अजीब हरकतें कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो पहली बार जब भागते हुए एक पोल के पास आता है तो एक लड़की डर भी जाती है और उसके वो वहां से उठकर चली जाती है लेकिन इस आदमी को बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है और वो अपनी हरकत करने में लगा रहता है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mdtanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पगला गया है लग रहा है। दूसरे यूजर न लिखा- इसे दवाई की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखाृ यह कैसा पागलपन है भाई, रील बनाने के चक्कर में सही में पगला हो गए हैं लोग।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अलकनंदा नदी में दो नाव के बीच में हो गई टक्कर, Video शेयर कर शख्स ने कही गंभीर बात

ये चाइनीज पैकेजिंग देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग, धोखा शब्द भी लगेगा छोटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।