1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'बाबर के बाप- छत्रपति शिवाजी महाराज,' आंसर शीट चेक करते समय टीचर को मिली ऐसी चीजें; देखकर यूजर्स Shocked

Video: 'बाबर के बाप- छत्रपति शिवाजी महाराज,' आंसर शीट चेक करते समय टीचर को मिली ऐसी चीजें; देखकर यूजर्स Shocked

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 20, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 01:39 pm IST

Video Viral : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टूडेंट ने आंसर शीट में बेहद चौंकाने वाले जवाब लिखे हैं।

viral news, UP board, exams, student weird answer sheet, student weird answer sheet video, currency - India TV Hindi
आंसर शीट में टीचर को मिले अनोखे जवाब। Image Source : X/@NHER_WHO

Video Viral : आंसर शीट में बच्चों द्वारा अनोखे जवाब लिखने के पीछे मुख्य कारण विषय का ज्ञान न होना, कम तैयारी, शिक्षकों का ध्यान आकर्षित करने या मजाक करने की प्रवृत्ति होती है। कभी-कभी, छात्र परीक्षा के तनाव के कारण या शिक्षक से ग्रेस मार्क पाने के लिए अजीबोगरीब बातें, शायरी या नोट (पैसे) भी चिपका देते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा फिर एक बार सामने आया है। ये वाकया कथित तौर पर उत्तर प्रदेश बोर्ड के तहत कक्षा 12 की समाजशास्त्र परीक्षा के दौरान हुआ। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है जिसमें दावा किया गया है बच्चे ने कॉपी में नोट और जय श्रीराम के साथ बेहद चौंकाने वाली बातें लिखीं हैं।  

एक्स पर वीडियो वायरल  

X पर वीडियो को @Nher_who नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि, 'यूपी में कक्षा 12 की समाजशास्त्र परीक्षा के दौरान, एक छात्र की उत्तर पुस्तिका पर 100 रुपये के नोट के साथ बाबर के बाप शिवाजी और जय श्री राम लिखा हुआ था। यूपी में शिक्षा का यही स्तर है, जहां युवाओं की मानसिकता में अकादमिक ज्ञान की तुलना में ध्रुवीकृत विचार अधिक हावी हैं। कितना दुखद है!!'वीडियो में सिर्फ एक 100 रुपये का नोट नहीं, बल्कि उत्तर पुस्तिका के अलग-अलग पन्नों पर कई नोट चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं पर "सॉरी, सर गलती से छूट गया" लिखा तो कहीं पर “चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी वो करेगा पास” लिखा हुआ था। एक पेज पर लिखा था, 'बाबर के बाप का नाम, छत्रपति शिवाजी महाराज।'

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जताई चिंता 

इस वीडियो कुछ यूजर्स ने बताया कि, बाबर और छत्रपति शिवाजी महाराज बिल्कुल अलग-अलग शताब्दियों के थे। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "अरे, वे समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में राजनीति की परीक्षा लिख ​​रहे हैं, ताकि दोनों में पास हो सकें।" साथ ही, सोशल मीडिया पर लोगों ने उत्तर पुस्तिका में लिखी सामग्री को लेकर चिंता व्यक्त की। एक ने लिखा था कि, “यह चिंताजनक है। परीक्षाएं सीखने के लिए होनी चाहिए, न कि नारों या मूल्यांकन को प्रभावित करने के प्रयासों के लिए। हमें कक्षाओं में आलोचनात्मक सोच और सम्मान सिखाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेन के AC कोच में सीटों पर एक्स्ट्रा कवर क्यों चढ़ा होता है, कभी सोचा भी है इसका जवाब; सफर से पहले जरूर जानें

केरल में ढेर सारा प्यार पाकर खुश हुई विदेशी टूरिस्ट, दरियादिली पर दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल होने लगा Video  
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।