Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इनके राशि या नक्षत्र बदलने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। 22 फरवरी को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और इनका गोचर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। पूर्वा भाद्रपद गुरु का नक्षत्र है और इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों के जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं और आर्थिक लाभ भी इनको प्राप्त होगा।
वृषभ शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद शुक्र आपके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है और फरवरी का आखिरी सप्ताह आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। धन का निवेश किया था तो इस दौरान अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। कारोबारियों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार का विस्तार होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे, संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। इस राशि के कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।
तुला राशि के जातकों को शुक्र परिवर्तन के बाद अनजान स्रोत से धन लाभ मिलने के आसार हैं। अगर किसी को धन उधार दिया था तो वो भी वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए थे और फरवरी माह में रिजल्ट आने वाला है तो खुशखबरी मिलने के आपको योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा और गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। करियर क्षेत्र में किसी दोस्त की मदद से अच्छे बदलाव आप देख सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।
शुक्र आपकी ही राशि में बैठकर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं इसलिए उनका राशि बदलना आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा। व्यापारी वर्ग को फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और कुछ लोग लव पार्टनर से शादी करने का विचार बना सकते हैं। शुक्र आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार लेकर आएंगे और संचित धन में वृद्धि होने के योग हैं। कुछ लोग योग-ध्यान के जरिए स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद