1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी लें, उम्र और वजन के हिसाब से कितना होना चाहिए इनटेक

वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी लें, उम्र और वजन के हिसाब से कितना होना चाहिए इनटेक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 20, 2026 09:57 am IST,  Updated : Feb 20, 2026 09:59 am IST

How Many Calories Per Day to Lose Weight: वजन घटाने में आपकी दिनभर ली जाने वाली कैलोरी अहम रोल प्ले करती हैं। जान लें उम्र और वजन के हिसाब से एक दिन में कितनी कैलोरी लें।

वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी चाहिए- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी चाहिए Image Source : FREEPIK

कैलोरी ऊर्जा की एक इकाई है जो जिसे आप भोजन और पेय से प्राप्त करते हैं। ये ऊर्जा है जो शरीर को अलग-अलग गतिविधियों को करने में काम आती है। खाने में जितनी ज्यादा कैलोरी होगी, उसे खाने से उतनी जल्दी एनर्जी मिलेगी। जब आप शरीर की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो शरीर उसे फैट के रूप में जमा कर देता है। अलग-अलग खाने में कैलोरी की मात्रा भी अलग होती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए 3 मैक्रोन्यूट्रिएंट्स जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा की जरूरत पड़ती है। 

1 दिन में कितनी कैलोरी लें?

ओपोलो हॉस्पिटल के एक ब्लॉग में लिखी खबर के मुताबित, एक दिन में आपको कितनी कैलोरी लेनी चाहिए, ये कई बातों पर निर्भर करता है। अलग-अलग व्यक्ति की शारीरिक जरूरतों, लंबाई, वजन और उम्र के हिसाब से कैलोरी की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। इसके लिए आपका मेटाबॉलिज्म कैसा है, आपका स्वास्थ्य कैसा है और शारीरिक फिटनेस कैसी है इन बातों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। वजन घटाने के लिए आपको अपने शरीर की जरूरत से 500 कैलोरी कम रखनी चाहिए। 

महिलाओं को 1 दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?

  • 26-50 साल की मीडियम एक्टिव रहने वाली महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 2,000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर आप रोज 5 किलोमीटर पैदल चलती हैं तो 2,200 कैलोरी भी ले सकती हैं।

  • 20 की उम्र के आसपास की महिलाओं को अपना वजन कंट्रोल करने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत होगी। ऐसी महिलाएं रोजाना करीब 2,200 कैलोरी ले सकती हैं।

  • 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोजाना लगभग 1,800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर आप गर्भवती हैं या बच्चे को फीड करती हैं तो डॉक्टर की सलाह से कैलोरी इनटेक कम या ज्यादा करें।

पुरुषों को 1 दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?

  • 26-45 साल के मीडियम एक्टिव पुरुषों को प्रतिदिन 2,600 कैलोरी की जरूरत होती है। जो लोग रोज करीब 5 किलोमीटर पैदल चलते हैं वो 2,800 से 3,000 कैलोरी भी ले सकते हैं।

  • 19 से 25 साल के पुरुषों को रोजाना करीब 2,800 कैलोरी की आवश्यकता होती है।

  • 46-65 साल के पुरुषों को डेली 2,400 कैलोरी इनटेक करने की जरूरत होती है।

  • 66 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को रोजाना करीब 2,200 कैलोरी की जरूरत होती है।

 बच्चों को 1 दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?

  • बच्चों की कैलोरी की जरूरत काफी अलग हो सकती है। उनकी उम्र और शारीरिक गतिविधि के हिसाब से कैलोरी इनटेक कम या ज्यादा हो सकता है। 

  • एक औसत बच्चे को रोज 1,200 से 1,400 कैलोरी लेने की आवश्यकता हो सकती है। अगर बच्चे फिजिकली एक्टिव हैं और खेलते कूदते हैं तो 2,000 से 2,800 कैलोरी की आवश्यकता हो सकती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल