1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कौन सा कुकर सबसे अच्छा होता है, स्टील, एल्यूमिनियम या इलेक्ट्रिक, जान लें इसके फायदे और नुकसान

कौन सा कुकर सबसे अच्छा होता है, स्टील, एल्यूमिनियम या इलेक्ट्रिक, जान लें इसके फायदे और नुकसान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 20, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 12:20 pm IST

Best Cooker For Daily Use: कुकर में दाल सब्जी बनाना आसान हो जाता है। लेकिन सेहत के लिए कौन सा कुकर अच्छा है, स्टील, एल्यूमिनियम या इलेक्ट्रिक, जिसका डेली इस्तेमाल करें। आइये जानते हैं।

खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा कुकर कौन सा है- India TV Hindi
खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा कुकर कौन सा है Image Source : FREEPIK

खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल सालों के किया जा रहा है। प्रेशर कुकर में दाल, चावल और सब्जी मिनटों में पक जाती है। कोई भी चीज उबालनी हो तो इसके लिए प्रेशर कुकर बेस्ट है। लेकिन क्या आपका प्रेशर कुकर सेहत के लिए भी बेस्ट हैं, क्योंकि बहुत सारे लोग आप भी कुकर खरीदते वक्त गलती कर बैठते हैं। सही कुकर का चुनाव न करने से इससे लंबे समय में सेहत को नुकसान हो सकते हैं। ज्यादातर घरों में एल्यूमिनियम और स्टील के कुकर होते हैं, लेकिन अब इलेक्ट्रिक कुकर का भी चलन बढ़ गया है। आइये जानते हैं रोजाना खाना पकाने के लिए कौन सा कुकर अच्छा है, जिससे सेहत भी सही रहे और खाना भी अच्छी तरह से पक जाए।

कौन सा कुकर अच्छा होता है?

एल्युमिनियम का प्रेशर कुकर- ज्यादातर घरों में लोग एल्युमिनियम का प्रेशर कुकर इस्तेमाल करते हैं। ये कुकर वजन में हल्का और साफ सफाई में काफी आसान होते हैं। एल्युमिनियम जल्दी गर्म हो जाता है और इसमें खाना जल्दी पक जाता है। एल्युमिनियम सस्ती धातु होने की वजह से कुकर भी सस्ता आता है, लेकिन इस कुकर में पका खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एल्युमिनियम खाने के साथ घुलकर शरीर में पहुंचने लगती है। कुकर की चमक भी जल्दी फीकी पड़ जाती है।

स्टील का प्रेशर कुकर- अब सेहत को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग स्टील का प्रेशर कुकर खरीदना पसंद करते हैं। स्टील के कुकर में आप किसी भी तरह का खट्टा खाना भी बना सकते हैं। इसमें पका खाना स्वाद और रंग बिल्कुल नहीं बदलता। स्टील के कुकर को साफ करना आसान है। स्टील के कुकर में बना खाना सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है। हालांकि स्टील के कुकर थोड़े भारी होते हैं और इसमें गैस ज्यादा लगती है। एल्युमिनियम के मुकाबले स्टील के कुकर महंगे होते हैं।

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर- इलेक्ट्रिक कुकर में खाना बनाना काफी आसान हो गया है। ये पोर्टेबल कुकर होते हैं तो खाना पकाते वक्त पूरी जगहों पर एक जैसी हीट देते हैं। इलेक्ट्रिक कुकर में फैन होते हैं जो हीट को फैलाते हैं इसलिए गैस की फ्लेम की तरह खाना कहीं से कच्चा और कहीं से जलता नहीं है। ये कुकर नॉर्मल कुकर से महंगा होता है और बिजली से चलता है। हालांकि रोजाना की कुकिंग के लिए ये परफेक्ट नहीं हैं क्योंकि इसमें नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

इसलिए अगर आप रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से कुकर खरीद रहे हैं जिसमें दाल, सब्जी, चावल और बॉइलिंग का काम करना है तो स्टील का कुकर आपके लिए बेस्ट है। स्टीर के कुकर में पका खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। आप इसमें आसानी से कोई भी चीज पका सकते हैं और कीमत भी आपके बजट में होंगी। इसे साफ करना भी आसान होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल