Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला ऐलान, अमेरिका खोलेगा एलियन और UFOs से जुड़े राज

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला ऐलान, अमेरिका खोलेगा एलियन और UFOs से जुड़े राज

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : Feb 20, 2026 07:47 am IST, Updated : Feb 20, 2026 08:28 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलियन, बाहरी जीवन, अनजान हवाई घटनाओं और अनजान उड़ने वाली चीजों से जुड़ी सरकारी फाइलों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

US Will Reveal Secrets Related To Aliens and UFOs- India TV Hindi
Image Source : AP US Will Reveal Secrets Related To Aliens and UFOs

Donald Trump Shocking Announcement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो युद्ध सचिव और अन्य संबंधित विभागों तथा एजेंसियों को निर्देश देंगे कि वो एलियन, बाहरी जीवन, अनजान हवाई घटनाओं (Unidentified Aerial Phenomena- UAP) और अनजान उड़ने वाली चीजो (Unidentified Flying Objects - UFOs) से जुड़ी सरकारी फाइलों की पहचान करें और उन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू करें।

बाराक ओबामा ने क्या कहा था?

ट्रंप ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में एलियंस के बारे में बात की थी। ओबामा ने कहा था कि "वो असली हैं...लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा जा रहा है।"  ट्रंप ने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्होंने गोपनीय जानकारी लीक की है। उन्होंने इसे ओबामा की बड़ी गलती भी बताया। ट्रंप ने कहा, "मैं नहीं जानता कि वो (एलियन) असली में हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने (बराक ओबामा) गोपनीय जानकारी दी, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।"

लोग कर रहे हैं गोपनीय दस्तावेजों की मांग

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, वर्षों से लोग एलियन से जुड़े सरकारी गोपनीय दस्तावेजों की मांग कर रहे हैं, खासकर एरिया 51 और पेंटागन की पुरानी रिपोर्ट्स से जुड़ी जानकारी। हाल के वर्षों में कांग्रेस ने भी UAP पर सुनवाई की है और कुछ वीडियो जारी किए गए हैं। ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि राष्ट्रपति के पास एलियंस और अंतरिक्ष यान से जुड़े भाषण का ड्राफ्ट तैयार है, जो सही समय पर दिया जाएगा।

एपस्टीन फाइल्स से ध्यान हटाने की कोशिश

फिलहाल इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ लोग इसे एपस्टीन फाइल्स या अन्य विवादों से ध्यान हटाने की कोशिश भी मान रहे हैं। ट्रंप का यह कदम अमेरिका में पारदर्शिता की उनकी नीति का हिस्सा लगता है, जैसा उन्होंने जॉन एफ कैनेडी हत्या और अन्य फाइलों पर किया। फिलहाल, पहले ओबामा और अब ट्रंप के बयान ने दुनिया में हलचल तो जरूर मचा दी है।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में चीन और रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement