1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया किस तरह कर सकते हैं वेट लॉस

क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया किस तरह कर सकते हैं वेट लॉस

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 20, 2026 07:49 am IST,  Updated : Feb 20, 2026 07:52 am IST

मोटापा एक आम समस्या है। मौजूदा वक्त में इस समस्या से सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं और उनकी चाहत होती है कि वो 10 दिन में 5 किलो वजन कम कर लें। लेकिन क्या ये संभव है। एम्स के डॉक्टर ने बताया है कि किस तरह वजन घटाना सेफ है।

क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है?- India TV Hindi
क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है? Image Source : FREEPIK/DR AMARINDER

बढ़े हुए वजन को कम करना आज के समय में लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। हर किसी की यही ख्वाहिश होती है उनका वजन जल्दी से जल्दी कम हो जाए, इसके लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। वहीं कुछ लोग 10 दिन में ही अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए वर्कआउट के साथ साथ और स्ट्रीक्ट डाइट प्लान भी फॉलो करने की जरूरत होती है। ऐसे में एम्स के डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही से ये जानने की कोशिश करेंगे कि क्या 10 दिन में 5 किलो वजन कम किया जा सकता है। 

क्या कहते हैं डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही?

डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही का कहना है कि 10 दिन में 5 किलो वजन तो कम किया जा सकता है लेकिन ये स्वस्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। उनका कहना है कि 10 दिन में 5 किलो कम करना एक बहुत ही कठिन लक्ष्य है। विज्ञान के नजरिए से समझें तो इतने कम समय में जो वजन गिरता है, वह शरीर की चर्बी नहीं, बल्कि मुख्य रूप से पानी (Water weight) और ग्लाइकोजन होता है। 

वजन कम कैसे होता है?

जब आप अचानक कैलोरी बहुत कम कर देते हैं या 'क्रैश डाइट' पर जाते हैं, तो शरीर इन तरीकों से वजन घटाता है। 

वॉटर वेट: शरीर में जमा अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है।

मांसपेशियों को नुकसान: फैट बर्न होने से पहले शरीर अक्सर मसल्स को एनर्जी के लिए इस्तेमाल करने लगता है।

कार्बोहाइड्रेट की कमी: कार्ब्स कम करने से शरीर में जमा पानी तेजी से घटता है।

रिस्क फैक्टर

कमजोरी और चक्कर आना: शरीर को पर्याप्त ईंधन न मिलने से आप थकावट महसूस कर सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना: शरीर 'स्टार्वेशन मोड' में चला जाता है, जिससे भविष्य में वजन घटाना और मुश्किल हो जाता है।

बाउंस बैक: जैसे ही आप सामान्य खाना शुरू करेंगे, वह 5 किलो वजन उतनी ही तेजी से वापस आ जाएगा।

पोषक तत्वों की कमी: बाल झड़ना, त्वचा का रूखापन और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वजन घटाने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर अमरिंदर के मुताबिक, एक हफ्ते में 0.5 से 1 किलो वजन कम करना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।