1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं?

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 20, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 20, 2026 06:30 am IST

विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। पुरुषों में इसकी कमी भी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों में इसकी कमी के क्या लक्षण हैं।

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं?- India TV Hindi
पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं? Image Source : FREEPIK

विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है। लेकिन शरीर में इसकी कमी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। खासकर पुरुषों में विटामिन ई की कमी कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है। विटामिन ई को ज्यादातर लोग खूबसूरती और बालों से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस विटामिन की कमी से पुरुषों को किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के मुख्य लक्षण 

1. मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द

विटामिन ई केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से मांसपेशियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होती है और मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है।

2. चलने और समन्वय में कठिनाई
इसकी कमी से मस्तिष्क की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। इससे व्यक्ति को चलने में दिक्कत, लड़खड़ाहट या शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।

3. नजर की कमजोरी 
विटामिन ई की भारी कमी से आंखों के पीछे स्थित रेटिना के रिसेप्टर्स कमजोर हो सकते हैं। इससे समय के साथ दृष्टि धुंधली हो सकती है या रात में देखने में समस्या हो सकती है।

4. सुन्नता और झुनझुनी 
तंत्रिकाओं को होने वाले नुकसान के कारण हाथों और पैरों में सुई चुभने जैसी सनसनी या 'सुन्न' होने का अहसास हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहते हैं।

5. इम्यून सिस्टम का कमजोर होना
विटामिन ई शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसकी कमी होने पर आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं या संक्रमण से लड़ने में शरीर को अधिक समय लग सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।