1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए? लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान

टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए? लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 19, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2026 06:30 am IST

दांतों और जीभ की सफाई सिर्फ ब्रश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपने टूथब्रश और टंग क्लीनर को समय पर बदल रहे हैं या नहीं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए।

टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए?- India TV Hindi
टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए? Image Source : FREEPIK

रोजमर्रा की जिंदगी में हम खुद की हाइजीन का ध्यान रखने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें टूथब्रश और टंग क्लीनर का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए रोजाना ब्रश करना जरूरी है। आमतौर पर ये देखने को मिलता है कि टूथब्रश और टंग क्लीनर का इस्तेमाल तब तक किया जाता है जब तक ये खराब नहीं हो जाते। पुराने टूथब्रश और टंग क्लीनर का लेब वक्त तक इस्तेमाल करना आपको बहुत कॉमन लग सकता है। लेकिन यह आपकी ओरल हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता है कि टूथब्रश और टंग क्लीनर को कितने दिनों में बदलना चाहिए। यहां इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टूथब्रथ और टंग क्लीनर को आप कितने दिन में बदलें। 

टूथब्रश (Toothbrush)

आमतौर पर टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदल देना चाहिए। हालांकि, कुछ खास स्थितियों में इसे पहले भी बदलना पड़ सकता है:

ब्रिसल्स का मुड़ना: अगर ब्रश के ब्रिसल्स फैल गए हैं या घिस गए हैं, तो वह दांतों के कोनों को ठीक से साफ नहीं कर पाएगा। ऐसे में उसे तुरंत बदलें।

बीमारी के बाद: अगर आपको फ्लू, गले में खराश, या कोई अन्य संक्रमण हुआ है, तो ठीक होने के बाद ब्रश बदल लेना चाहिए ताकि कीटाणु दोबारा शरीर में न पहुंचें।

बच्चों के ब्रश: बच्चे अक्सर ब्रश को चबाते हैं, जिससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए उनके ब्रश को हर 1-2 महीने में चेक करते रहें।

टंग क्लीनर 

टंग क्लीनर (जीभी) बदलने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस धातु या सामग्री का बना है।

प्लास्टिक टंग क्लीनर: इन्हें हर 3 से 4 महीने में टूथब्रश के साथ ही बदल देना चाहिए। प्लास्टिक पर बैक्टीरिया जल्दी जमा होने लगते हैं और इसमें दरारें भी पड़ सकती हैं।

धातु (स्टेनलेस स्टील या तांबा): ये काफी लंबे समय तक चलते हैं। अगर आप इन्हें रोज गर्म पानी और साबुन से साफ करते हैं, तो इन्हें साल भर या उससे अधिक समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि उन पर जंग न लगा हो या उनके किनारे पैने न हो गए हों।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।