1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिन्होंने खुद कुछ नहीं किया वो बता रहे हैं टीम इंडिया का फ्यूचर, सुपर-8 को लेकर मोहम्मद आमिर का बड़बोला बयान

जिन्होंने खुद कुछ नहीं किया वो बता रहे हैं टीम इंडिया का फ्यूचर, सुपर-8 को लेकर मोहम्मद आमिर का बड़बोला बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 20, 2026 10:36 am IST,  Updated : Feb 20, 2026 10:39 am IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने इस दौरान चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को भी मात दी।

Team India & Mohammad Amir- India TV Hindi
टीम इंडिया & मोहम्मद आमिर Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होने वाली है। सुपर-8 के लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सुपर-8 के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है। इनमें से 4 टीमें अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। सेमीफाइनल मुकाबला 4 और 5 फरवरी को खेला जाएगा। सुपर-8 के लिए टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है।

मोहम्मद आमिर ने सेमीफाइनल को लेकर की भविष्यवाणी

सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने से पहले क्रिकेट क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपना प्रेडिक्शन शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया, उन्होंने टीम इंडिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आमिर के अनुसार टीम इंडिया सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। बता दें कि मोहम्मद आमिर मैच फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके हैं।

टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद आमिर ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को भी हराया है। सुपर-8 के लिए ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ‘हारना मना है’ शो के दौरान, एंकर ने आमिर से सुपर 8 के ग्रुप A से उनके सेमीफाइनल प्रेडिक्शन के बारे में पूछा और इस पर उन्होंने जवाब दिया कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।

जब एंकर ने आमिर से पूछा कि उन्हें नहीं लगता कि इंडिया आखिरी चार में पहुंचेगा, तो आमिर ने जोर से सिर हिलाकर जवाब दिया नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप इंडिया के मैच देखें तो पाकिस्तान के मैच को छोड़कर सभी मैचों में बैटिंग कोलैप्स की है। सुपर 8 मैचों में प्रेशर बढ़ेगा। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

साउथ अफ्रीका से खेलेगी टीम इंडिया अपना अगला मैच

टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इसके बाद टीम गुरुवार, 26 फरवरी को सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया का आखिरी सुपर 8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। टीम इंडिया अपने विनिंग स्ट्रीक को सुपर-8 में भी जारी रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

गरीबी में आटा गीला... पाकिस्तान के प्लेयर्स पर आई नई आफत, अब इन 4 टीमों ने लगाया बैन!

सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल