Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास

सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 20, 2026 06:47 am IST, Updated : Feb 20, 2026 07:42 am IST

जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Sikandar Raza- India TV Hindi
Image Source : AP सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने 26 बॉल पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के साथ ही सिकंदर रजा ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिकंदर रजा ने कप्तान के तौर अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ ये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड 39 साल और 301 दिन की उम्र में जीता। इसके साथ ही वह बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा दिया है, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल 331 दिन में यह कारनामा किया था। वहीं सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

सिकंदर रजा ने शोएब मलिक को छोड़ा पीछे

सिकंदर रजा इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक को पीछे छोड़ा है। उनसे आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ सनथ जयसूर्या का नाम है। जयसूर्या ने ये कारनामा 39 साल और 345 दिन की उम्र में किया था। वहीं शोएब मलिक ने 39 साल और 279 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।

जिम्बाब्वे ने आखिरी ओवर में हासिल किया बड़ा टारगेट

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था, उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। इस टारगेट को जिम्बाब्वे की टीम ने ब्रायन बेनेट की अर्धशतकीय पारी, वहीं रेयान बर्ल और सिकंदर रजा की तूफानी पारी के बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बेनेट ने 48 बॉल पर 63, वहीं बर्ल ने 12 बॉल पर 23 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया की हार पर कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया दोषी, कहा - बैटिंग करते समय हमें थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी चाहिए

स्टीव स्मिथ को नहीं खिलाने पर मचा बवाल, अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement