Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की हार पर कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया दोषी, कहा - बैटिंग करते समय हमें थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी चाहिए

टीम इंडिया की हार पर कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया दोषी, कहा - बैटिंग करते समय हमें थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी चाहिए

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 19, 2026 05:48 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 05:48 pm IST

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की कप्तान ने इस हार को लेकर बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AFP हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के इस दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसमें उन्होंने कंगारू टीम को 163 के स्कोर पर रोक लिया था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसके चलते भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त लेने से चूक गई। वहीं इस हार के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बल्लेबाजों की गलती को लेकर बयान दिया।

बैटिंग करते समय हमें थोड़ी और ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी

टीम इंडिया ने टारगेट का पीछा काफी शानदार तरीके से शुरू किया जिसमें पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद जल्दी-जल्दी तीन खिलाड़ी पवेलियन लौटने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को वापसी का मौका मिल गया। चौथे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच में 55 रनों की साझेदारी देखने को मिली, लेकिन रनगति बढ़ाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते भारतीय टीम का स्कोर जहां एक समय 126 रन पर तीन विकेट था, तो वहीं 133 के स्कोर पर 9 विकेट हो गए थे, जिसके साथ ही टीम इंडिया की हार भी तय हो गई थी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दूसरे टी20 मैच में हार के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में कहा कि जब आप टारगेट का पीछा करते हुए तेजी के साथ रन बनाने की कोशिश करते हैं तो उस समय आप जल्दी-जल्दी विकेट भी कभी गंवा देते हैं। बल्लेबाजी करते समय समय हमें थोड़ी और ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी। स्मृति और मेरी पार्टनरशिप बहुत जरूरी थी, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक अहम समय था जब हमने स्मृति का विकेट खो दिया जो इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी बना। आज ऐसा पहली बार था कि हम बल्लेबाजी कर रहे थे और अब हमें हालात का बेहतर तरीके से पता चल गया है, जिसके बाद हम अगली बार और अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

हमने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत इस मुकाबले में काफी अच्छी देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 128 के स्कोर पर गंवाया था। इसके बावजूद टीम इंडिया उन्हें 163 के स्कोर तक रोकने में कामयाब रही। इसको लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की थी, इसके बावजूद हम उन्हें अच्छे टोटल पर रोकने में कामयाब रहे, जो हमारे लिए एक सबसे बड़ी पॉजिटिव बात थी। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया की कमजोर कड़ी, ऑफ स्पिन के सामने फंस रही टीम इंडिया, सुपर-8 में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

T20 WC विवाद के बाद बांग्लादेश के ठंडे पड़े तेवर, भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा, बुलबुल ऑस्ट्रेलिया भागे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement