Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, 41 साल की उम्र में ICC टूर्नामेंट में बनाया नया रिकॉर्ड

मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, 41 साल की उम्र में ICC टूर्नामेंट में बनाया नया रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 20, 2026 09:36 am IST, Updated : Feb 20, 2026 09:38 am IST

मोहम्मद नबी ने कनाडा के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए, इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

Mohammad Nabi- India TV Hindi
Image Source : AP मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के खिलाफ मैच में इतिहास रचा। इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 7 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बदौलत अफगानिस्तान की टीम कनाडा को 118 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही। नबी अफगानिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। अफगानिस्तान ने इस मैच में कनाडा को 82 रनों से हराया। मोहम्मद नबी ने अपने इस घातक स्पेल के दम पर इतिहास रच दिया।

4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी ICC वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप को मिलाकर बनाया है। मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के खिलाफ 4 विकेट हॉल 41 साल 49 दिन की उम्र में लिया। वह इसी के साथ वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि यह नबी के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।

मोहम्मद नबी ने राशिद खान को छोड़ा पीछे

मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नबी ने चेन्नई में अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत अपने ही कप्तान राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में नबी से आगे फजलहक फारूकी और मुजीब-उर-रहमान का नाम है। ये दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए बनाए 200 रन

अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन का बड़ा टोटल हासिल किया। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। 56 गेंदों की पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और पांच छक्के लगाए। इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाई। अंत में उन्हें 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

गरीबी में आटा गीला... पाकिस्तान के प्लेयर्स पर आई नई आफत, अब इन 4 टीमों ने लगाया बैन!

सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement