T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, ईशान किशन और शिमरन हेटमायर में बराबरी की टक्कर
T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, ईशान किशन और शिमरन हेटमायर में बराबरी की टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर रोज मैच खेले जा रहे हैं। टीमें अब पहले राउंड को पार कर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की करती जा रही हैं। अब लीग फेज समापन की है। इस बीच आपको जान लेना चाहिए कि इस साल के विश्व कप में अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। ईशान किशन और शिमरन हेटमायर में बराबरी की टक्कर चल रही है।
Published : Feb 17, 2026 09:25 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 09:25 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर रोज मैच खेले जा रहे हैं। टीमें अब पहले राउंड को पार कर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की करती जा रही हैं। अब लीग फेज समापन की है। इस बीच आपको जान लेना चाहिए कि इस साल के विश्व कप में अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। खास बात ये है कि ईशान किशन और शिमरन हेटमायर में बराबरी की टक्कर चल रही है।
2/6Image Source : ap
टीम इंडिया के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में इस साल सबसे ज्यादा छक्के ठोके हैं। ईशान किशन ने तीन मैच खेल 10 छक्के ठोकने का काम किया है। उनके बल्ले से 158 रन अभी तक आए हैं। ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए धमाकेदार अंदाज में 77 रन बना दिए थे। अब देखना होगा कि वे अगले मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं।
3/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक शिमरन हेटमायर की बात की जाए तो उन्होंने इस साल के टी20 विश्व कप में 3 मैच खेलकर 10 छक्के लगाए हैं। यानी ईशान किशन और शिमरन हेटमायर अभी बराबरी पर चल रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम भी इस बार के विश्व कप में अच्छा खेल दिखा रही है और टीम सुपर 8 में जा चुकी है। टीम आगे कहां तक जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा। हेटमायर ने अब तक 133 रन इस टूर्नामेंट में बनाए हैं।
4/6Image Source : AP
यूएई के बल्लेबाज शोएब खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। शोएब ने इस साल के टी20 विश्व कप में तीन मैच खेलकर 9 छक्के ठोक चुके हैं। उन्होंने इस साल 126 रन अपने बल्ले से बनाए हैं। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और टीम पहले ही राउंड से बाहर हो चुकी है।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के विल जैक्स ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक चार मैच खेलकर 9 छक्के लगा चुके हैं। विल जैक्स ने 110 रन अभी तक बना दिए हैं। इंग्लैंड की टीम भी अच्छा खेल दिखाते हुए सुपर 8 में जा चुकी है। विल जैक्स की इसमें बड़ी भूमिका रही है। आगे के मैचों में भी उन पर सभी की नजर रहेगी।
6/6Image Source : AP
इसके बाद इस लिस्ट में 5 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस साल के टी20 विश्व कप में आठ छक्के लगाए हैं। शुभम रंजने, फिन ऐलन, रहमानुल्लाह गुरबाज, संजय कृष्णमूर्ति और शेफरेन रदरफोर्ड ने आठ आठ छक्के लगाए हैं। इसमें से कोई भी बल्लेबाज आगे निकल सकता है। आने वाले मैचों में ये जंग और भी ज्यादा रोचक होगी। आखिर में कौन सा बल्लेबाज बाजी मारता है, ये देखने वाली बात होगी।