Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 19 February 2026 Ka Rashifal: आज वृषभ-कर्क राशि वालों को होगा आर्थिक फायदा, कुंभ वालों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल

19 February 2026 Ka Rashifal: आज वृषभ-कर्क राशि वालों को होगा आर्थिक फायदा, कुंभ वालों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 19, 2026 05:30 am IST, Updated : Feb 19, 2026 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 19 February 2026: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE आज का राशिफल

19 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 43 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज राम कृष्ण परमहंस जयंती भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग। 

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारिवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। आज घर में शांति बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि 

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आज का आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। समय का सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

  • शुभ रंग-  पिच
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि 

आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यों में वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि 

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभायेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता निकाल लेंगे। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी इच्छा शक्ति मजबूत बनी रहेगी। आज आपको अपने अन्दर इगो लेन से बचना होगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और सकारात्मक सोच रखें। आज जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे, जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी, आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है, मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी। 

  • शुभ रंग-  बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

 कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज नकारात्मक विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे। आज गुस्से को नियंत्रित करने की कोशिश करें। आज आपको काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है? यहां जानिए डेट से लेकर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Guru Dosh Upay: बार-बार आते हैं बुरे सपने? कुंडली में गुरु कमजोर होने के हैं लक्षण, जानें बृहस्पति को कैसे करें मजबूत

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement