Chaitra Navratri 2026: साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। माघ और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं (मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला) की पूजा और गुप्त साधना की जाती है। यह 10 महाविद्याएं शक्ति के विभिन्न उग्र और सौम्य स्वरूप हैं, जिनकी उपासना तंत्र साधना के लिए की जाती है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
चैत्र नवरात्रि 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरू होगी। चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को होगा। पूरे नौ दिनों तक देवी मां के 9 अलग-अलग रूपों की उपासना की जाएगी। आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर में चैत्र पहला महीना होता है। इसी दिन नए हिंदू वर्ष विक्रम संवत की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है।
चैत्र नवरात्रि 2026 घटस्थापना/कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
- चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त- 19 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक
- घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक
घटस्थापना महत्व
नवरात्रि में घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना मां दुर्गा की शक्ति का आह्वान और पूजा के शुभारंभ का प्रतीक है माना जाता है। बता दें रि चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में घटस्थापना नहीं करना चाहिए। मध्याह्नकाल, रात्रिकाल और सूर्योदय के उपरांत सोलह घटी के बाद का कोई भी समय घटस्थापना के लिए वर्जित माना गया है। अशुभ काल में घटस्थापना करने से देवी मां नाराज हो सकती हैं। अमावस्या और रात्रिकाल में घटस्थापना निषिद्ध होती है।
चैत्र नवरात्रि 2026 किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा?
-
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन (19 मार्च 2026)- मां शैलपुत्र
-
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन (20 मार्च 2026)- मां ब्रह्मचारिणी
-
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन (21 मार्च 2026)- मां चंद्रघंटा
-
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन दिन (22 मार्च 2026)- मां कूष्मांडा
-
चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन (23 मार्च 2026)- मां स्कंदमाता
-
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन (24 मार्च 2026)- मां कात्यायनी
-
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन (25 मार्च 2026)- मां कालरात्रि
-
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन (26 मार्च 2026)- दुर्गाष्टमी, मां महागौरी
-
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन (27 मार्च 2026)- मां सिद्धिदात्री
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Rangwali Holi 2026 Date: इस साल रंग वाली होली कब खेली जाएगी? नोट कर लें धुलंडी की सही तारीख