1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rangwali Holi 2026 Date: इस साल रंग वाली होली कब खेली जाएगी? नोट कर लें धुलंडी की सही तारीख

Rangwali Holi 2026 Date: इस साल रंग वाली होली कब खेली जाएगी? नोट कर लें धुलंडी की सही तारीख

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 18, 2026 01:52 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 01:55 pm IST

Rangwali Holi 2026 Date: होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। जानिए इस साल रंगवाली होली किस दिन खेली जाएगी।

rang wali holi 2026- India TV Hindi
रंग वाली होली कब है 2026 Image Source : PTI

Rangwali Holi 2026 Date (धुलेंडी कब है): रंग वाली होली को धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार चैत्र महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसे मिल जुलकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हैप्पी होली कहते हैं और गुजिया, दही भल्ले, ठंडाई, नमकपारे इत्यादि व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। जानिए इस साल रंगवाली होली कब खेली जाएगी।

रंग वाली होली 2026 (Rangwali Holi 2026 Date)

रंग वाली होली इस साल 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी। जबकि होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। 

होली का महत्व (Holi Ka Mahatva)

दीपावली के बाद हिन्दुओं का दूसरा मुख्य त्यौहार होली ही है। इसे रंगों के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार भगवान कृष्ण से जुड़ा है इसलिए मथुरा-वृंदावन में होली की खास रौनक देखने को मिलती है। ब्रज की होली की छटा का आनन्द लेने के लिये दूर-दराज से लोग मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, नन्दगांव और बरसाना पहुंचते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली तो विश्व प्रसिद्ध है। 

होली से एक दिन पहले किया जाता है होलिका दहन (Holika Dahan 2026)

होली से एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना कर उसे भस्म कर देते हैं। दक्षिण भारत में ये त्योहार काम-दहनम् के नाम से मनाया जाता है। होलिका दहन का पावन त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की याद में मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें होलिका दहन का पर्व 3 मार्च को मनाया जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इन मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद गुस्से वाली और भावुक; दिखते हैं काली मां वाले गुण, दुखी होने पर ले लेती हैं प्रचंड रूप!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म