1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये चाइनीज पैकेजिंग देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग, धोखा शब्द भी लगेगा छोटा

ये चाइनीज पैकेजिंग देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग, धोखा शब्द भी लगेगा छोटा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 04:12 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है और जब आप पूरा वीडियो देखेंगे तो खुद कहेंगे कि लोग इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं। आइए आपको भी वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ROSE_K01

इस दुनिया में जहां कभी भी और जब भी कुछ अतरंगी, हैरान करने वाला, होश उड़ाने वाला या फिर ध्यान खींचने वाला कुछ होता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां बैठी जनता ऐसे वीडियो खूब देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी खूब सारे ऐसे पोस्ट आते होंगे जो आपका ध्यान खींच ही लेते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों के होश ही उड़ा देता है और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा जो आपको भी हैरान कर देगा।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पैकेट नजर आता है जिसके अंदर पिस्ता रखा हुआ है। पूरा पैकेट तो कागज का है और बीच में पॉलिथीन लगा हुआ है जहां से पिस्ता नजर आ रहा है। इसके बाद वो पैकेट को खोलता है तो हैरान करने वाला नजारा दिखता है। दरअसल जितना पिस्ता पैकेट के बाहर से दिख रहा था, उसमें उतना ही था और बाकी में खाली बॉक्स था। इसके बाद एक और खुलासा होता है। जिस सर्कल वाले बॉक्स में पिस्ता रखा हुआ था, उसमें बस ऊपर वाले लेयर में पिस्ता था और नीचे से पूरा खाली थी। कुल मिलाकर यह ग्राहकों के साथ धोखा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'चीन में बने इस पैकेजिंग को जरा देखिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चीन सस्ते और नकली प्रोडक्ट्स के साथ 2050 में जी रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- चाइना वालों ने बहुत महान काम किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- चीन में बना प्लम केक डोसा जितना पतला होगा। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारात निकलते ही लाइनमैन ने काट दी दूल्हे के घर की बिजली, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।