1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारात निकलते ही लाइनमैन ने काट दी दूल्हे के घर की बिजली, Video हो रहा है वायरल

बारात निकलते ही लाइनमैन ने काट दी दूल्हे के घर की बिजली, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 03:46 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो के जो दावा किया जा रहा है, वो जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। कई लोगों को शायद यकीन ही न हो। आइए फिर आपको वीडियो और दावा, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां एक बार इंसान आ जाता है तो फिर उस दुनिया को छोड़कर नहीं जा पाता है क्योंकि यहां कंटेंट ही कुछ ऐसे देखने को मिलते हैं। जो चीजें या फिर घटना इंसान ने खुद नहीं देखी होती है, वो सोशल मीडिया पर कोई न कोई दिखा ही देता है क्योंकि उनके वीडियो जो वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको भी हैरान किया ही होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है और क्या दावा किया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखा ऐसा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि बारात निकली है। ढोल वाले ढोल बजा रहे हैं और दूल्हा भी कुछ लोगों के साथ पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं पास के एक बिजली के खंभे पर एक शख्स चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अब इस वीडियो के साथ दावा यह किया जा रहा है कि दूल्हा जैसे ही अपनी बारात लेकर निकला, एक लाइनमैन ने उसके घर की बिजली काट दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर की बताई जा रही है। अब उस लाइनमैन ने ऐसा क्यों किया या फिर यह जानकारी सिर्फ दावा है, इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई है मगर वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आपको उसकी जानकारी दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- मगर उसने बिजली क्यों काटी, बिल नहीं भरा था या फिर कोई उल्लंघन किया। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ अलग ही दुश्मनी होगी भाई इसकी दूल्हे के परिवार से। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है लाइमैन को शादी का निमंत्रण नहीं मिला। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लड़की का EX था पक्का।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये घर किसी ताबूत से कम नहीं हैं, देखते ही होने लगेगी घुटन, किराया तो होश ही उड़ा देगा

काम और रील में संतुलन बनाना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।