1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काम और रील में संतुलन बनाना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

काम और रील में संतुलन बनाना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2026 10:36 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 10:36 pm IST

कई बार कुछ ऐसे वीडियो आंखों के सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग खूब हंसते हैं और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MANJOTKAUR.CHAHAL

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन अगगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होती हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही फोटो और वीडियो होते हैं जो पहली बार नजर आते हैं या फिर सबसे हटके होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अपनी फीड पर ऐसे खूब सारे पोस्ट हर रोज देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो बहुत ही कमाल का है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आज के समय में लोगों को फोन चलाने की लत सी लग गई है और कई बार लोग फोन के चक्कर में अपना काम भूल जाते हैं। अब सोचिए कि अगर आपको काम भी करना है लेकिन रील भी नहीं छोड़ सकते हैं, तो आप क्या करेंगे। अब आप क्या करेंगे यह तो आप जानिए, एक महिला ने क्या किया, हम आपको वो बताते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि महिला ने अपने सिर पर एक डंडा बांध लिया है और उस डंडा का जो हिस्सा चेहरे के सामने आ रहा है, उसके छोर पर फोन को लटका दिया है। अब वो फोन में रील भी देख रही है और खाना भी बना रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर manjotkaur.chahal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऑटो स्क्रोल ऑन कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह नया टैलेंट। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं ऐसे पढ़ता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतनी क्या मजबूरी थी, रोटी कल खा लेते।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसके आगे तो जुगाड़ भी नतमस्तक हो जाएगा, आप भी देखिए ऐसा क्या किया

ऑनलाइन चालान से बचने के लिए बंदे ने दौड़ाया दिमाग, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।