1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ बस इंडिया वाले ही खोज सकते हैं, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

ऐसा जुगाड़ बस इंडिया वाले ही खोज सकते हैं, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 05:49 pm IST

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो जुगाड़ भी कमाल का है। पहले आपने ऐसा जुगाड़ शायद नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या जुगाड़ किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

इंडिया में ऐसे खूब सारे लोग आपको मिल जाएंगे जो जुगाड़ करने में बहुत माहिर होते हैं और कई लोगों के जुगाड़ तो हर किसी को दंग कर देता है। अब जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज जुगाड़ के कुछ वीडियो दिख ही जाते हैं।  आपने भी अपनी फीड पर जुगाड़ के खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी आते ही होंगे। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि किसी ने कैसा जुगाड़ किया कि वीडियो वायरल हो गया।

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा आपने

आपने सड़क पर कई सारी बाइकें चलते हुए देखी होंगी मगर ऐसी आरामदायक बाइक नहीं देखी होगी। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बाइक के पीछे सीट के ऊपर एक आरामदायक चेयर लगा दी गई है। अब एक शख्स बाइक चला रहा है और दूसरा शख्स पीछे वाली उस आरामदायक सीट पर बैठा हुआ है। अब यह जुगाड़ इन्हीं दोनों में से किसी एक के दिमाग में आया था या फिर यह आविष्कार किसी और का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जान तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो जुगाड़ का भंडार है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस तरह का जुगाड़ सिर्फ भारत में ही संभव है, कोई और देश इतना दिमाग नहीं चला सकता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने तो अचानक से जज्बात ही बदल दिए, Video देखने के बाद ऐसा ही लगेगा आपको भी

VIDEO: 'मैं अभी इसी वक्त उनको चुनौती देता हूं', विदेश की संसद में गूंजी हिंदी, मंत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।