1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस छोटी बच्ची का जुगाड़ वाला बस्ता देखा कि नहीं? Video हो रहा है जमकर वायरल

इस छोटी बच्ची का जुगाड़ वाला बस्ता देखा कि नहीं? Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 10:21 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 10:21 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आपको गजब का जुगाड़ देखने को मिलेगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Jugaad, viral video, viral jugaad- India TV Hindi
ऐसा अनोखा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा Image Source : X/@ANILYADAVMEDIA1

हमारे देश में आपको कुछ और देखने को मिले या फिर न मिले, मगर लोगों के क्रिएटिव दिमाग से निकला हुआ गजब का जुगाड़ देखने को जरूर मिलेगा। वहीं सोशल मीडिया पर जो लोग हैं, उन्हें अपने घर बैठे ही एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं क्योंकि यहां जुगाड़ के वीडियो वायरल जो होते हैं। आप भी अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी न जानें ऐसे कितने वीडियो देखे होंगे और कई सारे वीडियो ने तो आपको पूरी तरह से हैरान भी किया होगा। आइए अब एक नया जुगाड़ आपको दिखाते हैं। आपको बताते हैं कि किस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

जुगाड़ वाला बस्ता हुआ वायरल

कई बार होता है कि लोगों के पास पैसे की कमी होती है जिस कारण वो जरूरी की भी चीजें नहीं खरीद पाते हैं मगर ऐसे में ही जुगाड़ का जन्म होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि एक बच्ची का बैग किसी बोरे से बना हुआ है। बोरे में ऊपर एक चैन लगा दिया गया है और वहीं ऊपर एक छोटा सा बैग भी लगा दिया गया है। अब उसके इस जुगाड़ वाले बैग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AnilYadavmedia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हारा वही जो लड़ा नहीं।' वीडियो में लिखा है, 'जब संसाधन कम हो तो क्रिएटिविटी बढ़ जाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे की खुशी देखते ही बनता है। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़ना ही जिंदगी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे बच्चे जहां भी दिखे, उनकी मदद करने की कोशिश करें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी विदाई हर किसी को नसीब नहीं होती! स्कूल प्रिंसिपल के रिटायरमेंट पर गले से लिपटकर रोईं छात्राएं, VIDEO वायरल

पत्नी को ड्राइविंग सिखाने से पहले पति ने पूछा सिर्फ एक सवाल, जवाब आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।