1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी को ड्राइविंग सिखाने से पहले पति ने पूछा सिर्फ एक सवाल, जवाब आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

पत्नी को ड्राइविंग सिखाने से पहले पति ने पूछा सिर्फ एक सवाल, जवाब आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 07:49 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 07:49 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे क्योंकि आपने जो उम्मीद नहीं किया होगा, वैसा कुछ इस वीडियो में देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार कंटेंट देखते-देखते इंसान थक जाता है मगर कंटेंट खत्म नहीं होता है। आप अगर दूसरों की तरह ही सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो और फोटो देखे होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान पर लगे अनोखे नियम का पोस्टर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के कंटेंट वायरल होते हैं। अभी भी एक कपल का फनी वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पत्नी अपने पति से कहती है कि वो बस एक बार सिखा दे, वो उससे दोबारा नहीं पूछेगी। पहले तो पति मना करता है मगर फिर कहता है कि वो सिखाएगा लेकिन एक शर्त पर और वो उसका आखिरी मौका होगा। कुछ और बातें होती हैं और फिर पति अपना सवाल पूछता है कि मान लो तुम गाड़ी चला रही हो और तुम्हारे आगे एक और गाड़ी है। अब उसने ब्रेक मार लिया तो तुम कितनी दूरी पर अपनी गाड़ी को रोकेगी और यह सुनते ही पत्नी कहती है कि 1 किलोमीटर पहले। इसके बाद वो पूछता है कि 1KM में कितने मीटर होते हैं तो वो बोलती है कि 100 मीटर तो होते ही हैं। आगे का आप वीडियो में देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लड़की का लाइसेंस अप्रूव हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

केरल के एक पुलिस थाने को बंदे ने दिया गजब का रिव्यू, पढ़ने के बाद किसी की नहीं रुकेगी हंसी

जनरल कोच के अंदर छिड़ी महिलाओं की जंग, देखकर लोग बोले- 'हे भगवान'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।