सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार स्क्रोल करने पहुंचेंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ नया या फिर बहुत ही अनोखा जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होती है, वैसा देखने को मिल जाएगा। हर दिन ऐसे खूब सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं और कुछ तो इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि वो फिर कई सारे अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट होते हुए नजर आते हैं। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस पोस्ट को देखेंगे तो हंसी भी आएगी और हैरान भी होंगे कि ऐसा रिव्यू कौन देता है। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।
Related Stories
बंदे ने रिव्यू में क्या लिखा?
कई बार लोग मैप पर जाकर किसी दुकान, होटल, कैफे आदी के बारे में सर्च करते हैं और वहां पर लोगों का रिव्यू भी देखते हैं ताकी असलियत पता चल जाए। अब आपने ऐसे खूब सारे रिव्यू पढ़े होंगे जो किसी होटल, कैफे आदी के रहे होंगे मगर कभी पुलिस स्टेशन का रिव्यू पढ़ा है? अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने केरल के एक पुलिस स्टेशन को रिव्यू दिया है। उसने लिखा है, 'बहुत बढ़िया पुलिस स्टेशन, मैं 4 बार गिरफ्तार हुआ हूं, बिना हेलमेट, मास्क, लाइसेंस आदी। वहां का माहौल बहुत अच्छा है, फ्रेंडली स्टाफ और बोर नहीं होगा। मैं सभी को यह रेकमेंड करूंगा।'
यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा वो @aditiwari9111 नाम के अकाउंट पर है और कैप्शन में लिखा है, 'अब तक सबसे बेस्ट रिव्यू।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खतरनाक लोग होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसा रिव्यू है। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त क्रिएटिविटी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच्चा रिव्यू दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जनरल कोच के अंदर छिड़ी महिलाओं की जंग, देखकर लोग बोले- 'हे भगवान'
प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करते दिखे पायलट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट