Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टिप के बदले डांस! ऐसा अनोखा कॉन्सेप्ट पहली बार आया नजर, Video हो गया वायरल

टिप के बदले डांस! ऐसा अनोखा कॉन्सेप्ट पहली बार आया नजर, Video हो गया वायरल

अभी एक गजब के कॉन्सेप्ट के कारण एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी भर-भर कर रिएक्शन दिया है। आपको भी वीडियो जरूर यूनिक लगेगा।

Written By: Adarsh Pandey
Published : Feb 01, 2026 08:27 am IST, Updated : Feb 01, 2026 08:27 am IST
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया तो जगह ही ऐसी है जहां आपको दुनिया भर के अनोखे लोग, उनकी अतरंगी हरकतें, अतरंगी कॉन्सेप्ट, अजीब चीजें देखने को मिलती हैं। आप अगर दूसरे लोगों को तरह रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो अब तक देख ही लिए होंगे क्योंकि सबसे ज्यादा ऐसे ही वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में जो चीज नजर आया, वो अब तक आपने नहीं ही देखा होगा और यही कारण है कि वीडियो इतना वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कस्टमर एक कैफे में गई है और खाने के बाद वो पेमेंट करती है। इसी दौरान उसकी नजर एक बॉक्स पर जाता है जहां लिखा है, 'अगर आप टिप देंगे तो स्टाफ आपके लिए डांस करेंगे।' इसके बाद वो महिला टिप बॉक्स में डाल देती है और उसके बाद थोड़ी सी एक्टिंग करने के बाद दोनों महिला स्टाफ डांस करने लगती हैं। अब उनके डांस के कारण और अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, टिप मिली है तो नाचना पड़ेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टिप के लिए नाच रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्त वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा- डांस की क्या जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो मस्त है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में लड़की को पसंद आ गया एक लड़का, फिर जो किया उसके कारण Video हुआ वायरल

भारत की आजादी से पहले स्कॉटिश व्यक्ति ने पेश किया था देश का पहला Budget, नाम तक नहीं सुना होगा आपने

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement