1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में लड़की को पसंद आ गया एक लड़का, फिर जो किया उसके कारण Video हुआ वायरल

मेट्रो में लड़की को पसंद आ गया एक लड़का, फिर जो किया उसके कारण Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 01, 2026 08:13 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:13 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अपनी-अपनी राय भी है मगर वीडियो देखकर आप एक बार जरूर सोचेंगे कि ऐसा हो जाता है क्या।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में लोग जब अपने काम से बोर हो जाते हैं या फिर अपने ऑफिस से घर आते हैं तो रास्ते में सोशल मीडिया के दर्शन जरूर करते हैं। आप भी शायद ऐसा करते होंगे। कई सारे लोग तो काम के बीच में भी सोशल मीडिया स्क्रोल कर लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कई बार तो एक ही वीडियो कई अलग-अलग अकाउंट से भी देखने को मिलते हैं और अभी एक वीडियो के साथ ऐसा ही हो रहा है। एक वीडियो बहुत जमकर वायरल हो रहा हो जो मेट्रो के अंदर का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़की ने मेट्रो में क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की नजर आती है और उसकी दोस्त उसका वीडियो बना रही होती है। वीडियो बनाने वाली लड़की बताती है कि उसकी दोस्त को यानी जो वीडियो में दिख रही है, उसे एक लड़का पसंद आ गया है। इसके बाद वो वीडियो में लड़के को दिखाती है। वो बताती है कि उसकी दोस्त उस लड़के से उसकी इंस्टा आइडी पूछने जा रही है और अपनी दोस्त को बोलती है कि वो कर सकती है। इसके बाद वो लड़की उस लड़के के पास जाकर उससे उसकी इंस्टा आइडी पूछकर आ जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉरम पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और वहां पर यह रिकॉर्ड करने के लिए एक कैमरा भी था, यह स्क्रिप्टेड है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेट्रो है या टिंडर। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लड़कियों के लिए आसान है, लड़कों के लिए नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जेंडर बदल दो और फिर नतीजा देखा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारत की आजादी से पहले स्कॉटिश व्यक्ति ने पेश किया था देश का पहला Budget, नाम तक नहीं सुना होगा आपने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।