आज के जमाने में जहां लगभग हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन में डेटा रिचार्ज रहता है, सोशल मीडिया चलाना बहुत आम बात हो जाती है। यहां तक कि कई सारे घरों में आपको बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज करते हुए मिल जाएं, भले ही बड़े लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न रहते हो। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो आपने देखे होंगे जो अतरंगी होने या फिर पहली बार दिखने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक प्लेन खड़ी है। उसी प्लेन की खिड़की से एक पायलट बाहर निकला हुआ है और वो शायद अपने रूमाल से उसकी खिड़की को साफ कर रहा है। कुछ देर बाद वो जब खिड़की को साफ कर लेता है, अपनी सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद दिखता है कि दूसरा पायलट भी एक बोतल से खिड़की पर पानी डालता है और उसके बाद वो भी खिड़की को साफ करता नजर आता है। अब यह वीडियो कब का है और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KreatelyMedia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे तो हम लखनऊ में टेम्पो पर कपड़ा मारते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे में तो सीधे भगवान के ही दर्शन होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- इसी की नौकरी मिल जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- प्लेन में भी डेंटिंग कराई हुई लग रहा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जमीन के नीचे से कहर बनकर निकला पानी, कुछ ही सेकंड में दिखा खतरनाक मंजर, दहलाने वाला Video वायरल
हमारे देश में बड़े तेजस्वी लोग मौजूद हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए