1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हमारे देश में बड़े तेजस्वी लोग मौजूद हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

हमारे देश में बड़े तेजस्वी लोग मौजूद हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 01, 2026 09:50 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 09:50 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नया और अनोखा जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या जुगाड़ किया गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MAXIMUM_MANTHAN

सोशल मीडिया चलता फिरता एक ऐसा अड्डा है जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो आपने पहले कभी देखा नहीं होता है। हर दिन लोग अतरंगी चीजों को पोस्ट करते रहते हैं और उसमें से जो वीडियो या फिर फोटो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर जुगाड़, स्टंट, अतरंगी हरकत, लड़ाई समेत न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई लोग ऐसे हैं जो चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। अब सोचिए कि घर में अगर चूल्हा या फिर गैस ही न हो तो फिर कोई चाय लवर अपने लिए चाय कैसे बनाएगा। ऐसे में ही कुछ अतरंगी लोग अपने अतरंगी दिमाग में से अतरंगी जुगाड़ निकालते हैं। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक बंदे ने प्रेस को उल्टा सेट करके चालू कर दिया है और वो उसी प्रेस की हीट पर अपने लिए चाय बना रहा है। इतना ही नहीं, वो उसी में रस्क डालकर खाता हुआ भी नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'शाबाश बेटा नया जुगाड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे ऐसे लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत के लोग जुगाड़ में सबसे आगे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये जुगाड़ तो पहली बार देखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टिप के बदले डांस! ऐसा अनोखा कॉन्सेप्ट पहली बार आया नजर, Video हो गया वायरल

मेट्रो में लड़की को पसंद आ गया एक लड़का, फिर जो किया उसके कारण Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।