आज के समय में आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हो वरना बच्चे तक सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमा करते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अब कब कौन सा वीडियो वायरल हो, यह तो किसी को नहीं पता मगर हंसी-मजाक, लड़ाई, स्टंट, अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का नाव चलाते हुए नजर आ रहा है। अब वो नाव को इतने गजब से चला रहा है और इतना बढ़िया ड्रिफ्ट मार रहा है जैसे उसे कई सालों का अनुभव हो। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो कब का है, पुराना है या फिर अभी का है और यह लड़का कौन है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'अगर ये बंदा टाइटैनिक चलाता तो आज हमारा जैक भी जिंदा होता।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडिय को देखने के बाद एक यूजर न कमेंट करते हुए लिखा- देसी जैक स्पैरो। दूसरे यूजर ने लिखा- बोट के साथ ड्रिफ्टिंग कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- नेक्स्ट लेवल है। चौथे यूजर ने लिखा- भारतीयों को हर काम में मास्टरी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करते दिखे पायलट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट
जमीन के नीचे से कहर बनकर निकला पानी, कुछ ही सेकंड में दिखा खतरनाक मंजर, दहलाने वाला Video वायरल