1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वंदे भारत में महिला ने खाली सीट पर रखी चप्पल, Video हो रहा वायरल

वंदे भारत में महिला ने खाली सीट पर रखी चप्पल, Video हो रहा वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 02, 2026 07:47 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 08:48 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला वंदे भारत ट्रेन में सवार है और वह बता रही है कि कैसे उसके 1500 रुपये बर्बाद हो गए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : X/SHILPIYLUCKNOW

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी तो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला वंदे भारत ट्रेन में सवार है और वह बता रही है कि कैसे उसके 1500 रुपये बर्बाद हो गए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हुए दिखती है। महिला के मुताबिक उसने तीन टिकट कराए थे। ये तीनों टिकट महिला, उसके पति और उसके बच्चे का था। वायरल वीडियो में महिला बताती है कि उसने यह सोचकर तीन टिकट कराए थे कि उसका बच्चा आराम से एक सीट पर बैठकर जाएगा, लेकिन वह अपने पिता के गोद में लेटा हुआ था। महिला ने वीडियो में दिखाया का बच्चे की सीट पर उसकी 100 रुपये की चप्पल रखी हुई थी। महिला के मुताबिक बच्चे का टिकट बेकार ही गया। उसने लोगों से भी कहा कि बच्चे का टिकट कराने पर पैसे बर्बाद हो गए। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @ShilpiYlucknow नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, 'हम वंदे भारत में है। हमने तीन सीट बुक किए थे। एक मेरे हसबेंड का। एक मेरे बच्चे का और एक मेरा। मेरे बच्चे की सीट पर बच्चा नहीं बैठा, मेरे बच्चे की चप्पल जा रही है। 7 से 8 घंटे का सफर है और मेरा बच्चा औकात में है... चप्पल 100 रुपए की है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे ऐसे ही करते है, मगर सीट भी बुक करना जरूरी होता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सीट घेर कर बैठी हैं बच्चें की चप्पल। तीसरे यूजर ने लिखा-  सो गए अब क्या कर सकते है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

10 की चाय और 5 की चाय! यहां तो नेक्स्ट लेवल स्कैम चल रहा भाई, VIDEO देख आपका भी घूम जाएगा माथा

400 मीटर के 18000 रुपये! कैब वाले ने अमेरिकी महिला से ऐंठ ली मोटी रकम, मगर अब पछताने को हुआ मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।