1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 की चाय और 5 की चाय! यहां तो नेक्स्ट लेवल स्कैम चल रहा भाई, VIDEO देख आपका भी घूम जाएगा माथा

10 की चाय और 5 की चाय! यहां तो नेक्स्ट लेवल स्कैम चल रहा भाई, VIDEO देख आपका भी घूम जाएगा माथा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 31, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 01:48 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स चाय की दुकान पर चल रहे स्कैम को दिखा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशऑट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशऑट। Image Source : IG/ANKURPANDEYLIFE

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी तो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सब्जी मंडी में चलने वाले नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग को दिखा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स चाय की दुकान पर चल रहे स्कैम के बारे में दिखाता है। वीडियो में शख्स एक कुल्हड़ में चाय लिए है, जिसकी कीमत 10 रुपये है। यही चाय उसने एक प्लास्टिक के कप में डाल दी, जो दुकान पर पांच रुपये में मिल रही थी। शख्स ने वीडियो में दिखाया कि एक ही मात्रा की चाय जो 5 रुपये में मिल जाती वह 10 रुपये में बेची जा रही थी। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @ankurpandeylife नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'स्कैम देखो चाय का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुल्हड़ की कीमत कौन देगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चाय मस्त है लेकिन। तीसरे यूजर ने लिखा-  5 रुपये कुल्हड़ + 5 रुपये की चाय। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे तो मिट्टी के कप में दिया है... आई लव चाय इन इट।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

Video : ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने एलोरा में 'भारत माता की जय' के लगाए नारे, 'जय श्री राम' सुनकर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Video: क्या भारत से ऑस्ट्रेलिया जाकर बसना 'ट्रैप' है ? महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, सुनकर हैरत में पड़े यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।