1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मटर को बिना मेहनत छीलने का तरीका हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए Video

मटर को बिना मेहनत छीलने का तरीका हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2026 09:17 am IST,  Updated : Jan 15, 2026 09:17 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन लोगों को जरूर देखना चाहिए जो लोग खाना बनाते हैं। इस वीडियो में बिना मेहनत के मटर छीलने का तरीका बताया गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/VRAJPUT40

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर इंसान जिसके पास फोन है, वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा जहां लोग अपने पसंद के मुताबिक कंटेंट देखते हैं। आपने देखा होगा कि अलग-अलग लोगों की फीड पर अलग-अलग कंटेंट आते हैं मगर उन सभी के बीच में वो कंटेंट जरूर आते हैं जो यूनिक होने के कारण वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में बिना मेहनत के मटर छीलने का तरीका बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वो क्या तरीका है जो वीडियो वायरल हो गया।

मटर छीलने का क्या तरीका वायरल हुआ?

जो इंसान खाना बनाता है, उसने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार मटर छीले होंगे। वहीं जो लोग खाना नहीं बनाते हैं, उन्होंने भी मटर छीले ही होंगे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मटर छीलने का आसान तरीका देखने को मिला। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि मटर को एक बर्तन में रखकर उसमें पानी डाल दिया गया। इतना करने के बाद उसे चूल्हे पर रखकर गर्म कर दिया। जब पानी गर्म हो गया तो उसे नीचे उतारकर हल्के हाथों से छिल्कों को दबाने लगा जिससे मटर बाहर निकलने लगा। इसके बाद पानी को अलग करके मटर अलग कर दिया गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vrajput40 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आलसी लोगों के लिए परफेक्ट है।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 हजार 900 लोगों ने लाइक किया। मगर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी, यह नहीं पता चल पाएगा क्योंकि पोस्ट करने वाले शख्स ने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सासाराम के किसान मेले में दिखी 20 इंच मोटी और 3.5 फीट लम्बी मूली, वजन जानकर हो जाएंगे दंग

भाई ने किया इतना जोरदार प्रणाम कि Video वायरल ही हो गया, आपने अब तक नहीं देखा होगा ऐसा कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।