आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो सोशल मीडिया से दूर रहता हो वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। जिस तरह से लोगों के लिए खाना और पानी जरूरी है, आज के समय में सोशल मीडिया भी जरूरी हो गया है। कुछ लोगों का काम ही सोशल मीडिया पर है तो कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया की गलियों में घूमते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही एक्टिव रहते होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे पोस्ट देखते होंगे। आपकी फीड पर हर रोज वायरल कंटेंट भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कई सारे लोग ऐसे हैं जो ऑनलाइन चालान से बचने का कोई न कोई तरीका बताते हुए वीडियो बनाते हैं और ऐसे वीडियो वायरल भी खूब होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा अपनी कार के नंबर प्लेट में थोड़ा सा बदलाव करता है। वो 3 नंबर को मार्कर से 8 बना देता है ताकि कैमरा दूसरे से उसे 8 समझे और उसका चालान न कटे। अब उसका यह तरीका कितना सफल होता है, यह तो वही जानता होगा लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आपको जुगाड़ के बारे में बताया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Borjuis1312 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कार के लिए लाइसेंट प्लेट हैक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 3 को 8 में बदलना इतना संभव है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- हमेशा सोचते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, वीडियो सच में बहुत बढ़िया है, है ना?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मां तो बहुत देखी लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए
रेलवे स्टेशन पर क्यों होता है पानी का ये कनेक्शन? ट्रेन धोने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं