1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां तो बहुत देखी लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

मां तो बहुत देखी लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 03:50 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब पूरा वीडियो देखेंगे तो अपनी हंसी को फिर नहीं रोक पाएंगे। आइए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया बड़ा ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां एक बार आने के बाद कोई इसे छोड़ता नहीं है क्योंकि इंसान जब भी बोर होता है तो सोशल मीडिया की उसका माइंड फ्रेश करता है। आपके साथ भी ऐसा होता है। आप जब भी बोर होते होंगे तो माइंड को फ्रेश करने के लिए सोशल मीडिया की गलियों में ही जाते होंगे। हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने का कारण क्या है।

महिला ने ऐसा क्या कर दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला बच्चे वाला बैग लेकर घर से निकलती है। वो घर का दरवाजा खोलती है और बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर देती है। इसके बाद वो कुछ दूर तक चली जाती है। पहले तो यह समझ में नहीं आता है कि यह महिला बच्चे का बैग लेकर कहां जा रही है। इसके तुरंत बाद नजर आता है कि एक बच्ची घर में से वहां दरवाजे पर आती है और मां को बुलाती है। मां भी भागकर आती है और दरवाजा खोलती है। तब समझ में आता है कि वो बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी लेकिन बच्ची को ही घर में भूल गई थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हो सकता है कि वो खुद स्कूल जा रही हो और बच्चे को घर के काम दिए हो। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने बिल्कुल मेरी बहनों की तरह किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- बैग याद रहा और दिमाग घर पर छोड़ दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेटी का बैग नहीं भूली मगर बेटी को ही भूल गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन की पटरियों के बीच क्यों छोड़ा जाता है गैप? किसी ने नहीं बताया होगा आपको कारण

क्या चीन की दीवार अंतरिक्ष से दिखाई देती है? जानें बचपन में पढ़ी बात सच है या झूठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।