Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'दीवार में छेद के लिए करोड़ों रुपये ?' महिला ने बताया मुंबई की हाईराइज इमारतों का हाल, Video Viral होते ही छिड़ी बहस

'दीवार में छेद के लिए करोड़ों रुपये ?' महिला ने बताया मुंबई की हाईराइज इमारतों का हाल, Video Viral होते ही छिड़ी बहस

Written By: Shaswat Gupta Published : Feb 19, 2026 10:03 am IST, Updated : Feb 19, 2026 10:03 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस पोस्ट में एक महिला ने हाईराइज इमारतों के सच को उजागर किया है।

woman on mumbai buildings, viral news, Mumbai news, Mumbai property price, viral news in hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@JAYANTIKAA मुंबई स्थित इमारत।

Viral Video : मुंबई जैसे शहरों में एक घर होना लोगों का सपना होता है जिसे साकार करने के लिए लोग जीवन भर की पूंजी को लगा देते हैं। मगर, भारी डिमांड के चलते कुछ रियल एस्टेट कारोबारी और बिल्डर्स केवल डिमांड पर ही फोकस करते हैं न कि सप्लाई और क्वालिटी पर। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मुंबई की एक महिला के वीडियो ने बवाल मचा दिया। इसर, जिसमें ऊंची-ऊंची आवासीय इमारतों की कतारें दिखाई गई हैं और शहर की बढ़ती आबादी पर टिप्पणी की गई है।

वायरल वीडियो से समझें पूरा मामला 

दरअसल, इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @jayantikaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस पोस्ट में यूजर ने अपने आसपास चल रहे निर्माण कार्य का वीडियो बनाया और कई ऊंची इमारतों की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि 'सिर्फ उस एक इमारत में ही लगभग एक हजार लोग रहते हैं और निर्माणाधीन एक नई इमारत में भी लगभग एक हजार लोग रहने की संभावना है।' उन्होंने कहा कि इस दृश्य को देखकर उन्हें एहसास हुआ कि 'मुंबई वास्तव में कितना भीड़भाड़ वाला शहर है।' घर की हैवी कॉस्ट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लोग 'दीवार में एक छोटे से छेद के लिए करोड़ों रुपये चुका रहे हैं।' इस वीडियो को लगभग 20 लाख बार देखा जा चुका है और 32,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

यूजर्स ने किया विरोध 

वीडियो के वायरल होते ही कुछ यूजर्स उस पर हमला करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि वह एक प्रवासी है और उसे शहर की संस्कृति या रियल एस्टेट परिदृश्य पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। मगर, विरोध का जवाब देते हुए जयंतिका ने अपना बैकग्राउंड बताया। उन्होंने लिखा कि, 'दोस्तों मुझे वापस जाने के लिए कहना बंद करो। मैं मुंबई की रहने वाली महाराष्ट्रीयन हूं। यही मेरी रीढ़ है।'

नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

 एक यूजर ने तर्क दिया, ' नहीं, आप किसी टूटे-फूटे घर के लिए करोड़ों रुपये नहीं दे रहे हैं। आप एक ऐसे शहर में रहने के लिए करोड़ों रुपये दे रहे हैं जो बेमिसाल अवसर प्रदान करता है। अगर आपको वह अवसर नहीं मिला, तो आपकी जिंदगी नरक बन जाएगी। यह शहर उन लोगों के लिए है जो बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं और जीवन में ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा रखते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह जनसंख्या की समस्या नहीं है, यह वितरण की समस्या है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हवा के एक छोटे से टुकड़े के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ज़मीन की कोई कीमत नहीं है।' एक यूजर ने लिखा, 'अन्य शहरों के विकास की आवश्यकता है। मुंबई पूरी तरह से आबादी से भरा हुआ है।'  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

न खाने में गरम, न छूने में तो इसे 'गरम' मसाला क्यों कहते हैं, खूब यूज करते हैं फिर भी नहीं जानते; आज जान लें

Video : गोवा आकर यहां का फैन हो गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'अब मैं यहीं का हूं;' गुडबाय नोट लिखते समय हुआ इमोशनल
 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement