Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया की हुई भारी दुर्गति, अब ICC रैंकिंग में 20 नंबर वाली टीम भी भर रही है हराने का दम

ऑस्ट्रेलिया की हुई भारी दुर्गति, अब ICC रैंकिंग में 20 नंबर वाली टीम भी भर रही है हराने का दम

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 19, 2026 10:52 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 10:52 pm IST

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है, जिसमें वह ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने के बाद एक ही मुकाबले को जीतने में कामयाब हो सकी। वहीं अब ओमान की टीम भी उन्हें आंखें दिखा रही है।

Australia vs Oman- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक ग्रुप स्टेज में जो सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का सुपर-8 से पहले ही टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाना। इससे पहले कंगारू टीम का किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जहां पर उनका सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया जिनको ग्रुप-बी में जगह मिली थी, उन्हें अभी एक मुकाबला खेलना बाकी है, जिसमें उनका सामना आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 20वें नंबर पर काबिज ओमान से होगा। इस मैच को लेकर ओमान टीम के कप्तान जतिंदर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे अपनी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देने का शानदार मौका बताया है।

यह हमारे लिए ऑस्ट्रेलिया को हराने का बढ़िया मौका है

मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप स्टेज का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेला, जिसे वह जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद उन्हें जिस हार ने सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई वह जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें 13 फरवरी को मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला और उसमें उन्हें 8 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही सुपर-8 में पहुंचने का सपना भी उनका खत्म हो गया। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने अपने सम्मान को बचाने का एक मौका जरूर है और इसमें उनका सामना ओमान की टीम से होगा जिसमें ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा।

ओमान टीम के कप्तान जतिंदर सिंह ने इस मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का ये शानदार मौका है। हमारे प्लेयर्स सच में काफी पॉजिटिव हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि खुद को साबित कर सके।

ग्रुप स्टेज में तीनों मुकाबलों में ओमान को मिली है मात

ग्रुप-बी में शामिल ओमान की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेल चुकी है और तीनों में उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी तैयारियों को लेकर भी सवाल जरूर उठते हैं। इसको लेकर जतिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर मुझे यह बताना हो कि हम और कैसे बेहतर हो सकते हैं यह होगा कि अगर हमारे देश में फ्रेचाइजी क्रिकेट हो या हमारे खिलाड़ियों को कहीं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का मौका मिले। इससे हमारे खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का मौका भी मिल जाएगा। ऐसे कई मौके आए हैं जब हमने टीमों को ओमान में आकर खेलने के लिए बुलाया लेकिन उनके जवाब आने में या तो बहुत देर हो गई है या फिर हमें कोई जवाब ही नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

"इमाद वसीम हत्यारा है!" एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

टीम इंडिया की कमजोर कड़ी, ऑफ स्पिन के सामने फंस रही टीम इंडिया, सुपर-8 में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement