1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला, मैच का सही वक्त नोट कर लीजिए

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला, मैच का सही वक्त नोट कर लीजिए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 27, 2026 10:22 am IST,  Updated : Oct 27, 2026 10:22 am IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों तैयार हैं। आज के मैच का वक्त जरूर जान लीजिए, नहीं तो ये छूट भी सकता है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सीरीज जारी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। अब आज तीसरे और सबसे अहम मैच की बारी है। ये मैच आज भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए, ताकि कहीं ऐसा ना हो कि आपका मुकाबला छूट जाए। इस बार मैदान भी बदला हुआ नजर आएगा। 

भारत ने पहले दो मैच जीतकर बना रखी है सीरीज में लीड

टीम इंडिया इस वक्त श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड में है। टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। दोनों मैच भारत ने चार चार विकेट से जीते हैं। अब तीसरे मैच की बारी है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस सीरीज को अपने कब्जे में किया जाए, वहीं न्यूजीलैंड के पास सीरीज को बचाने का आखिरी मौका है, अगर तीसरा मैच गया तो फिर सीरीज जीतने की संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी। 

आज साढ़े 12 बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला

आज के मैच की बात करें तो ये क्राइस्टचर्च में नहीं होगा, जहां पहले दो मैच खेले गए थे। आज ​वेलिंग्टन में मैच है। जो भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा। भारत और न्यूजीलैंड के वक्त में काफी अंतर है। जब भारत में दोपहर के साढ़े 12 बज रहे होंगे, तब न्यूजीलैंड में शाम के आठ बजे होंगे। अगर पूरे 20 ओवर का खेल हुआ तो करीब चार बजे तक मैच खत्म हो सकता है। इस बीच पहले दो मैचों को देखते हुए इस बात पूरी संभावना है कि मैच काफी रोचक होगा। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे। 

भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव। 

यह भी पढ़ें 

आकिब नबी ने गेंद से मचाया कहर, न्यूजीलैंड-ए के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस, 3 ओवर में झटके 3 विकेट

जेम्स एंडरसन की विदाई पर मचा बवाल, फैंस की नाराजगी के बाद लंकाशायर दे सकता है खास फेयरवेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।