उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान सीएम योगी जापान में 600 किमी की रफ्तार वाली मैग्लेव में भी सफर करेंगे। सीएम योगी जापान की भविष्य की रेल तकनीक से रूबरू होंगे। बता दें कि सीएम योगी की इस जापान यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार पर फोकस रहेगा।
यहां जानें मैग्लेव ट्रेन की खासियत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान की यात्रा के दौरान पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली ट्रेन का अनुभव लेंगे। सीएम योगी मैग्लेव ट्रेन की 100 किमी की परीक्षण यात्रा में शामिल होंगे। आपको बता दें कि जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर तैरते हुए चलती है। मुख्यमंत्री इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे। जापान में टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। इस ट्रेन में हाईस्पीड और घर्षण रहित तकनीक से 600 किमी से अधिक रफ्तार संभव है।

22 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक, जापान, सिंगापुर दौरे में सीएम योगी के पहनावे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम योगी भगवा वस्त्र पहन कर ही सिंगापुर व जापान की यात्रा पर जाएंगे। ये यात्रा खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति भगवा पहन कर विदेश जाएंगे। सीएम योगी सैंडल के स्थान पर जूते पहन कर जापान जायेंगे। जापान में सीएम योगी जापान के हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- जापान के दौरे पर जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में करेंगे सफर
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत की हुई मुलाकात, करीब 35 मिनट चली बैठक