Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: फिल्टर बंद होते ही दिखा चीनी इंफ्लुएंसर का असली चेहरा, एक झटके में घटे 1.4 लाख फॉलोअर्स

VIDEO: फिल्टर बंद होते ही दिखा चीनी इंफ्लुएंसर का असली चेहरा, एक झटके में घटे 1.4 लाख फॉलोअर्स

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : Feb 19, 2026 10:19 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 10:19 pm IST

चीन की एक कंटेंट क्रिएटर का लाइव सेशन चर्चा में आ गया है। ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि लाइव सेशन के दौरान ब्यूटी फिल्टर अचानक बंद हो गया और कुछ सेकंड के लिए दर्शकों को क्रिएटर असली चेहरा दिख गया।

चीन की कंटेंट क्रिएटर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM (TELLYCHAKKAR) चीन की कंटेंट क्रिएटर

Chinese Content Creator Video: चीन की एक फेमस कंटेंट क्रिएटर का लाइव सेशन हाल ही में सोशल मीडिया पर छा गया। वजह थी उसका ब्यूटी फिल्टर अचानक बंद हो जाना। कुछ सेकंड के लिए दर्शकों को कंटेंट क्रिएटर का बिना फिल्टर वाला असली चेहरा दिख गया, जिसके बाद उसकी क्लिप वायरल हो गई। क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर डिजिटल ब्यूटी स्टैंडर्ड और ऑनलाइन परफॉर्मेंस के दबाव को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि क्रिएटर ने दर्शकों को धोखा दिया, जबकि कुछ का मानना है कि बिना फिल्टर भी वो अच्छी लग रही थी। चीन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग बेहद पॉपुलर है। 

लाइव कर रही थी क्रिएटर

क्रिएटर सामान्य तरीके से लाइव कर रही थी। वो बातें कर रही थीं, मुस्कुरा रही थी और ऑडियंस से जुड़ रही थी। उसके चेहरे पर लगा फिल्टर उसे स्मूद, गोरा, बेदाग और चमकदार जैसी त्वचा वाला, डॉल जैसा लुक दे रहा था। सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था इसी दौरान अचानक फिल्टर बंद हो गया। कुछ सेकंड के लिए क्रिएटर का असली चेहरा नजर आ गया। 

सामने आया असली चेहरा

असली चेहरे में नैचुरल टेक्सचर दिखा, रंगत थोड़ी गहरी और आम दिखी। आंखें पहले से छोटी और चेहरा डार्क लगा। यह बिल्कुल आम इंसान जैसा लुक था, जो फिल्टर वाले परफेक्ट लुक से बहुत अलग था। क्रिएटर ने इस दौरान कोई घबराहट नहीं दिखाई। उसने बस बाल ठीक किए, कैमरे की तरफ मुस्कुराई और लाइव ऐसे ही जारी रखा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। जल्दी ही फिल्टर वापस ऑन हो गया। चेहरा फिर वही स्मूद, चमकदार और आकर्षक हो गया। आंखें बड़ी, त्वचा साफ और फेस में ग्लो दिखने लगा।

घट गए फॉलोअर्स

लाइव सेशन के ग्लिच वाले क्लिप से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद दावा किया गया कि इस घटना के बाद कंटेंट क्रिएटर के फॉलोअर्स में करीब 1.4 लाख की कमी आ गई। चीन में लाइव स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ी है। लाखों क्रिएटर घंटों लाइव रहते हैं। वो लोगों से चैट करते हैं, गाने गाते हैं, डांस करते हैं या प्रोडक्ट बेचते हैं। यहां ब्यूटी फिल्टर बहुत आम हैं।  

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान तेरा क्या होगा? इंग्लिश नहीं आती तो लिखते क्यों हो, फिर पूरी दुनिया में करा ली बेइज्जती

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच इस देश ने जारी की चेतावनी, अपने लोगों से कहा- 'तुरंत छोड़ें ईरान'

 
 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement