हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने अपने डाइट प्लान पर ध्यान नहीं दिया, तो बुढ़ापे से पहले ही आपकी मेमोरी यानी याददाश्त कमजोर होने लग जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाने-पीने की कुछ चीजें आपकी ब्रेन हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन सुपर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से ही डाइट प्लान में शामिल करना जरूरी है।
फायदेमंद साबित हो सकते हैं अखरोट और बादाम- कमजोर हो रही याददाश्त को फिर से मजबूत बनाने के लिए अखरोट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अखरोट दिमाग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रेन हेल्थ के लिए बादाम को भी डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। ब्लूबेरी का सेवन करना याददाश्त के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
मेमोरी बूस्टिंग सुपर फूड्स- ब्रेन हेल्थ को सुधारने के लिए अलसी के बीज को कंज्यूम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक हल्दी न केवल फिजिकल हेल्थ पर बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। मेमोरी को बूस्ट करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा कद्दू के बीज भी आपकी ब्रेन हेल्थ को सुधारने में असरदार साबित हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही इन सुपर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
करें ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स का सेवन- अगर आप अपनी याददाश्त को सुधारना चाहते हैं, तो आपको हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर खाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, केल और ब्रोकली) न केवल आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो मेमोरी को बूस्ट करने के लिए फिश और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
एक दिन में कितनी स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए, जान लीजिए इस फल को खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? |
|
महसूस होती रहती है घबराहट-चिंता-बेचैनी, शरीर में किस जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत? |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद