Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महसूस होती रहती है घबराहट-चिंता-बेचैनी, शरीर में किस जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत?

महसूस होती रहती है घबराहट-चिंता-बेचैनी, शरीर में किस जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत?

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 18, 2026 10:33 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 10:33 pm IST

Nervous, Anxious and Restless: क्या आपको अक्सर घबराहट, चिंता या फिर बेचैनी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

किस विटामिन की कमी के लक्षण?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किस विटामिन की कमी के लक्षण?

कभी-कभी शरीर में दिखाई देने वाले छोटे-मोटे लक्षण भी बड़ी-बड़ी सेहत से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। लेकिन पेशेंट बार-बार इन लक्षणों पर ध्यान नहीं देते और फिर गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि घबराहट, चिंता या फिर बेचैनी महसूस होना, इस तरह के लक्षण मामूली हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी के कारण इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घबराहट, चिंता और बेचैनी विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन बी12 की कमी तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। नर्वस सिस्टम डिस्टर्ब होने के कारण डिप्रेशन जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। विटामिन बी12 की कमी के कारण इस तरह के मानसिक और भावनात्मक लक्षण महसूस हो सकते हैं।

गौर करने वाले लक्षण- आइए इस विटामिन की कमी के दौरान नजर आने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं। विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों में लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना, त्वचा का पीलापन, सांस फूलना और चक्कर आना शामिल है। इसके अलावा अगर आपके हाथ-पैरों में झुनझुनी या फिर सुन्नपन महसूस होता है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए।

जरूरी है चेकअप करवाना- अगर आपको ये सारे लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप जरूर करवाएं वरना बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी निकलती है, तो डॉक्टर आपको जो भी डाइट प्लान फॉलो करने के लिए कहें, उसे फॉलो कीजिए। इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement