1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुई दो दीवाने शहर में फिल्म की एडवांस बुकिंग, क्या बॉक्स ऑफिस पर चल पाएगा सिद्धांत और मृणाल का जादू?

शुरू हुई दो दीवाने शहर में फिल्म की एडवांस बुकिंग, क्या बॉक्स ऑफिस पर चल पाएगा सिद्धांत और मृणाल का जादू?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 19, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 07:39 pm IST

दो दीवाने शहर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म कल यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Do Deewane Sheher Mein- India TV Hindi
दो दीवाने शहर में Image Source : INSTAGRAM@SIDDHANTCHATURVEDI

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'दो दीवाने शहर में' कल यानी 20 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने सहर में' को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस जोड़ी को एक नई और 'इम्पर्फेक्ट' लव स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस ने मिलक बनाया है। जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन रवि उद्यावर ने किया है। फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने 'रवि उद्यावर फिल्म्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।'दो दीवाने सहर में' कल यानी 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी फिल्म?

अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कमाई के मामले में मेकर्स को खुश कर पाती है या नहीं। हालांकि साल 2026 में अब तक देखा जाए तो केवल बॉर्डर 2 ही ऐसी फिल्म रही है जिसने कमाई के मामले में कमाल किया है। इसके अलावा अब तक आईं इस साल की ज्यादातर फिल्में कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई हैं। अब देखना होगा कि क्या सिद्धांत और मृणाल की ये लव स्टोरी मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता दिला पाती है या नहीं। 

ट्रेलर और गानों को मिला प्यार

फिल्म का ट्रेलर बीते कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। ट्रेलर में सिद्धांत की मासूमियत और मृणाल के चुलबुले अंदाज को लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ ही फिल्म के गानों को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है। सिद्धांत इससे पहले कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। साल 2019 में आई फिल्म गली बॉय ने उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई थी। इसके बाद से सिद्धांत ने गहराइयां, धड़क 2 और फोन बूथ जैसी कहानियों में खूब तारीफें बटोरी हैं। वहीं मृणाल ठाकुर की इससे पहले फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई थी जिसमें वे अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों रुपयों के हेरफेर मामले में जाना पड़ा था जेल

क्या सच में बैंकरप्ट हो गए हैं गोविंदा? भांजे ने कर दिया खुलासा, तलाक और डाउनफॉल की आ रही थी अफवाहें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन