Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी ताकत ही बन जाती है कमजोरी, जानें कैसे खुद को संभालें

Numerology: इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी ताकत ही बन जाती है कमजोरी, जानें कैसे खुद को संभालें

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse Published : Feb 19, 2026 11:31 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 11:31 pm IST

Numerology: मूलांक 2 वाले लोग दयालु और भावुक होते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा भरोसा उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इस मूलांक के लोग दिल के साफ होते हैं, लेकिन कुछ आदतें उन्हें पीछे भी खींच सकती हैं। सही संतुलन बनाकर इस मूलांक के लोग अपनी ताकत को सफलता में बदल सकते हैं।

Mulank 2- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मूलांक 2 वालों की सबसे बड़ी ताकत ही बन जाती है कमजोरी

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा है, जो मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 2 के लोग बेहद संवेदनशील और कोमल हृदय वाले होते हैं। लेकिन उनकी यही खूबी कई बार उनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन जाती है।

मूलांक 2 वालों का स्वभाव

मूलांक 2 वाले जातक स्वभाव से शांत, सहयोगी और भावुक होते हैं। हालांकि, कई मामले में इस मूलांक के लोग बाहरी दुनिया में बड़बोले भी होते है, लेकिन मन के किसी कोने में वे बहुत शांत रहना पंद करते हैं। मूलांक 2 वालों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वे दूसरों की तकलीफ देखकर तुरंत पिघल जाते हैं और मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनकी संवेदनशीलता उन्हें अच्छा मित्र और साथी बनाती है। लेकिन अक्सर वे इमोशन फूल बन जाते हैं और कई बार वे बिना परखे लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जिससे धोखे का सामना करना पड़ सकता है।

हर किसी पर न करें भरोसा

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों को अपनी भावनाओं को संतुलित रखना बेहद जरूरी है। हर किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना सही नहीं होता। अपनी कोमलता को संभालकर रखें और किसी को इसका गलत फायदा न उठाने दें।

दूसरों पर न छोड़े अपने फैसले

टकराव से बचने की आदत के कारण ये लोग बड़े फैसले दूसरों पर छोड़ देते हैं। जबकि, चंद्रमा के प्रभाव से इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति या कि इंट्यशन पावर काफी मजबूत होती है। अगर ये अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें और निर्णय खुद लें, तो बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

पैसों में सावधानी जरूरी

दूसरों को खुश करने के चक्कर में मूलांक 2 वाले कई बार अपनी सीमाएं भूल जाते हैं। उन्हें स्पष्ट और विनम्र तरीके से 'ना' कहना सीखना चाहिए। साथ ही आर्थिक मामलों में भावनाओं के बजाय व्यावहारिकता अपनानी चाहिए। पैसों के लेन-देन में स्पष्टता और सतर्कता रखना उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-  South West Direction: दक्षिण-पश्चिम दिशा क्यों मानी जाती है सबसे मजबूत? जानें इस दिशा से जुड़ा खास वास्तु रहस्य

आपका व्यवहार बदल सकता है भविष्य, मिलेगा हर काम में मिलेगा शुभ परिणाम, जानिए रुष्ट ग्रहों को प्रसन्न करने का मंत्र!

Squirrel: घर में अचानक से गिलहरी का घुसना या सपने में दिखना, शगुन या अपशकुन? जानिए इसका अर्थ

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement