1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. LIC Mutual Fund NFO कल से खुलेगा, जानें कीमत-तारीख और 10 जरूरी बातें

LIC Mutual Fund NFO कल से खुलेगा, जानें कीमत-तारीख और 10 जरूरी बातें

 Published : Feb 19, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 08:21 pm IST

न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) वह प्रारंभिक अवधि है जब कोई म्यूचुअल फंड निवेशकों को ₹10 प्रति यूनिट की निश्चित शुरुआती कीमत पर नई स्कीम में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है।

एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड का उद्देश्य तकनीकी-संचालित विविध सेक्टर्स में निवेश करना है।- India TV Hindi
एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड का उद्देश्य तकनीकी-संचालित विविध सेक्टर्स में निवेश करना है। Image Source : PTI

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने अपना नया फंड ऑफर यानी NFO लॉन्च करने की घोषणा की है। फंड का नाम है- LIC MF Technology Fund। यह फंड पारंपरिक IT कंपनियों से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी के व्यापक क्षेत्र में निवेश करेगा और सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंटरनेट व्यवसाय और उभरती तकनीकी कंपनियों में पूंजी लगाएगा। परंपरागत IT फंड्स के मुकाबले, एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड का उद्देश्य तकनीकी-संचालित विविध सेक्टर्स में निवेश करना है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पारंपरिक IT कंपनियों में AI और नई तकनीकों के प्रभाव को लेकर निवेशकों में बेचैनी बढ़ रही है। 

livemint की खबर के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में Nifty IT इंडेक्स ने 10 महीने का निचला स्तर छुआ, क्योंकि निवेशकों को डर था कि AI टूल्स, जैसे एंथ्रोपिक का क्लाउड, इंफोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियों की आउटसोर्सिंग आमदनी को प्रभावित कर सकते हैं।

LIC MF Technology Fund NFO की मुख्य विशेषताएं

  • NFO तारीख: 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। स्कीम 19 मार्च 2026 से ongoing सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन के लिए फिर से खुल जाएगी।
  • फंड प्रकार: ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम, जो मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और संबंधित सेक्टर्स में निवेश करेगी।
  • एसेट अलोकेशन: न्यूनतम 80% टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी-संबंधित कंपनियों में निवेश, शेष 20% अन्य इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स, डेब्ट या मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में। अधिकतम 10% REITs या INVITs में निवेश का विकल्प।
  • बेंचमार्क इंडेक्स: BSE TECK Total Return Index (TRI)
  • फंड मैनेजर्स: करण दोषी और जयप्रकाश तोशीवाल
  • उपयुक्त निवेशक: लंबी अवधि के लिए कैपिटल अप्रिशिएशन चाहते हैं और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं।
  • रिस्क लेवल: बहुत उच्च
  • न्यूनतम आवेदन राशि: ₹1,000 और इसके बाद ₹1 के गुणक में आवेदन किया जा सकता है।
  • SIP विवरण: स्कीम ओपन होने के बाद SIP के जरिए निवेश संभव। न्यूनतम दैनिक SIP ₹100, मासिक ₹200 और तिमाही ₹1,000।
  • एग्जिट लोड: अगर आवंटन के 90 दिनों के भीतर 12% तक यूनिट्स रिडीम या स्विच की जाती हैं, तो कोई एग्ज़िट लोड नहीं। इसके बाद 1% एग्ज़िट लोड लागू होगा।

किन निवेशकों के लिए है बेहतर मौका 

LIC MF Technology Fund उन निवेशकों के लिए आदर्श है जो टेक्नोलॉजी और संबंधित सेक्टर्स में लंबे समय के लिए निवेश करके उच्च संभावित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि, फंड उच्च जोखिम के साथ आता है, इसलिए निवेश से पहले जोखिम सहनशीलता और निवेश उद्देश्य को ध्यान में रखना जरूरी है।

क्या होता है म्यूचुअल फंड एनएफओ?

न्यू फंड ऑफर किसी म्यूचुअल फंड योजना की परिचयात्मक अवधि होती है, जिसके दौरान निवेशक खुले बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले प्रारंभिक मूल्य पर सदस्यता ले सकते हैं। एनएफओ का मतलब न्यू फंड ऑफर है, जो शेयर बाजार में आईपीओ के समान है लेकिन म्यूचुअल फंड के लिए होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा